होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

अमिताभ बच्चन और अनुष्का शर्मा को लिफ्ट देना पड़ा भारी, इस भयानक गलती पर मुंबई पुलिस ने लगाया जुर्माना

अमिताभ बच्चन और अनुष्का शर्मा को लिफ्ट देना पड़ा भारी, इस भयानक गलती पर मुंबई पुलिस ने लगाया जुर्माना

 

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को मुंबई में ‘लिफ्ट’ देते समय हेलमेट नहीं पहनने वाले दो मोटरसाइकिल चालकों पर मुंबई पुलिस ने जुर्माना लगाया है। अमिताभ और अनुष्का दोनों पर उनके मोटरसाइकिल चालकों के जरिए मुंबई की सड़कों पर बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल पर सवारी करने के लिए पुलिस ने जुर्माना लगाया गया है।

बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा नियमों का उल्लंघन का मुद्दा उठाने के बाद दोनों मामलों में यह कार्रवाई की गई। मुंबई यातायात पुलिस ने दोनों वाहन सवारों के खिलाफ मंगलवार को जारी किए गए चालान की प्रतियां अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है।

मुंबई यातायात पुलिस ने चालान की प्रति साझा करते हुए ट्वीट किया, "चालक के खिलाफ एमवी अधिनियम की धारा 129/194(डी), धारा 5/180 एवं धारा 3(1)181 चालान जारी किया गया है और साथ ही 10,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसका भुगतान उल्लंघनकर्ता द्वारा किया जाएगा।"

यातायात पुलिस ने मंगलवार देर रात ट्वीट किया, "एमवी अधिनियम की धारा 129/194(डी) के तहत चालान जारी किया गया है और साथ ही एक हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। इसका भुगतान उल्लंघनकर्ता द्वारा किया जाएगा।"

 

दरअसल, एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को हाल ही में बिना हेलमेट मोटरसाइकिल पर सवारी करते हुए देखा गया था। जिसके बाद लोगों ने इसकी आलोचना की थी और कुछ लोग पुलिस के ट्विटर खाते पर वीडियो को ‘टैग’ करके इसे मुंबई पुलिस के संज्ञान में लाए थे।

 बता दें कि हाल ही में बिग बी ने भी समय पर शूटिंग पर पहुंचने के लिए एक मोटरसाइकिल चालक से ‘लिफ्ट’ ली थी। उन्होंने मोटरसाइकिल चालक के साथ सोशल मीडिया मंच पर तस्वीर भी शेयर की थी जिसमें दोनों ने ही हेलमेट नहीं पहन रखा था। 

 


संबंधित समाचार