होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

सुबह गुनगुना पानी पीने की आदत क्यों है खास? जानें सेहत को मिलने वाले 5 फायदे

सुबह गुनगुना पानी पीने की आदत क्यों है खास? जानें सेहत को मिलने वाले 5 फायदे

 

Warm Water Benefits: दिनभर की भागदौड़ के बीच सेहत का ख्याल रखने के लिए हमेशा बड़े बदलाव करने की जरूरत नहीं होती, सुबह की एक छोटी-सी आदत भी अच्छी शुरुआत बन सकती है। कई लोग दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करना पसंद करते हैं।

इससे पेट को आराम मिलने और शरीर में पानी की कमी दूर करने में मदद मिल सकती है। यही वजह है कि सुबह खाली पेट पानी पीने की आदत को रोजमर्रा की दिनचर्या में शामिल किया जाता है। आइए जानते हैं, सुबह गुनगुना पानी पीने से सेहत को क्या फायदे मिल सकते हैं और इससे जुड़े किन दावों को समझना जरूरी है।

1. पानी की कमी दूर करने में मददगार 

रात को  सोने के बाद बीच में उठकर कई लोग  पानी नहीं पीते। ऐसे में सुबह उठकर पानी पीने से शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है। पानी गुनगुना हो या सामान्य, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना सेहत के लिए जरूरी है।

2. पाचन को बनाए रखने में मददगार

सुबह पानी पीने से पाचन ठीक रहता है। जों  लोग कब्ज से परेशान रहते है, उनके लिए पर्याप्त पानी पीना खास तौर पर जरूरी है। हालांकि, गुनगुना पानी सामान्य पानी से ज्यादा फायदेमंद है।

3. मल त्याग में मिल सकती है मदद

अगर सुबह पेट ठीक से साफ नहीं होता, तो दिनभर असहज महसूस हो सकता है। पर्याप्त पानी पीना मल त्याग में मदद कर सकता है। कुछ लोगों को सुबह गुनगुना पानी पीने से राहत महसूस होती है।

4. गले को पहुंचा सकता है आराम

मौसम बदलने पर गले में खराश हो, तो गुनगुना पानी पीने से कुछ समय के लिए राहत मिल सकती है। यह गले को नम रखने में भी मदद करता है। पानी बहुत ज्यादा गर्म न हो इसका ध्यान रखें।

5. दिन की शुरुआत में बन सकती है अच्छी आदत

सुबह उठकर पानी पीने की आदत दिनभर पर्याप्त तरल पदार्थ लेने की शुरुआत बन सकती है। शरीर में पानी की कमी न होने से सामान्य शारीरिक गतिविधियों को बेहतर तरीके से बनाए रखने में मदद मिलती है।

गुनगुना पानी पीना कितना जरूरी है?

सुबह उठते ही गुनगुना पानी पीना जरूरी नहीं है। आप अपनी पसंद के अनुसार सामान्य तापमान का पानी भी पी सकते हैं। सेहत के लिए सबसे अहम बात दिनभर पर्याप्त पानी पीना है।

साथ ही, गुनगुना पानी पीने से अपने आप वजन घटने या शरीर से सारे विषैले पदार्थ निकलने जैसे दावों के पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण नहीं हैं।

ध्यान दें: पानी आराम से पीने लायक गुनगुना होना चाहिए। बहुत गर्म पानी मुंह और गले को नुकसान पहुंचा सकता है।   


संबंधित समाचार