Delhi:दिल्ली में शनिवार को यमुना का वाटर लेवेल कम मापा गया। सुबह 9 बजे तक के रिपोर्ट के अनुसार यमुना नदी का जलस्तर घटकर 207.53 मीटर पर आ गया। हालांकि इसके अभी और कम होने की उम्मीद जताई जा रही है। उधर मौसम विभाग ने शनिवार को दिल्ली के बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, 15 जुलाई को दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। यमुना पुलों पर सामान्य गति से मेट्रो चलने के मिले निर्देश।
बता दें कि शहर में अभी भी 30 से ज्यादा इलाके जलमग्न हैं। राजधानी के इंद्रप्रस्थ इलाके में यमुना नदी में बने ड्रेनेज का रेगुलेटर टूट गया था। इसे शुक्रवार रात सेना की मदद से ठीक कर दिया गया। ITO बैराज का एक गेट भी खोल दिया गया। हालांकि अभी भी बाढ़ का पानी यमुना बाजार, लाल किला, ITO, बेला रोड और आसपास के इलाकों में भरा हुआ है। राहत और बचाव के लिए NDRF की 16 टीमें अभी भी तैनात हैं।बाढ़ का पानी अभी भी यमुना बाजार, लाल किला, ITO, बेला रोड और आसपास के इलाकों में भरा हुआ है। जलप्रभावित इलाकों में राहत और बचाव के लिए NDRF की 16 टीमें तैनात की गई हैं।
ITO बैराज पर 32 में ये 5 गेट बंद हैं। इन्हें हरियाणा सरकार सँभालती है। इनके बंद होने से पानी की निकासी आगे की तरफ़ बाधित हो रही है। नेवी और आर्मी के साथ मिलकर हम इन्हें खोलने की कोशिश कर रहे हैं। pic.twitter.com/d3jzLMXrM4
— CMO Delhi (@CMODelhi) July 14, 2023
वहीं दिल्ली मेट्रो को भी लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। यमुना में जलस्तर बढ़ने के बाद डीएमआरसी ने पुलों से गुजरने वाली मेट्रो की स्पीड पर प्रतिबंध लगाया दिया था, जिसको अब जलस्तर कम होने पर हटा दिया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने ट्वीट कर बताया, सभी ट्रेनें अब सामान्य गति से चल रही हैं।
Speed restriction imposed while crossing Metro bridges over Yamuna has been removed. All trains are running at normal speed now. https://t.co/bdMaynnYMy
— Delhi Metro Rail Corporation I कृपया मास्क पहनें😷 (@OfficialDMRC) July 15, 2023
दिल्ली में बाढ़ से जुड़े अपडेट्स...
ओखला वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट को चालू कर दिया गया। गुरुवार को नदी का वॉटर लेवल 208.66 मीटर होने के बाद इसे बंद कर दिया गया था।
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि नदी का जलस्तर 207.7 होने पर वजीराबाद और चंद्रावल के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट को भी चालू कर दिया जाएगा।
यमुना का जलस्तर बढ़ने से जो वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद हुए थे उसमें से ओखला वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट को आज शुरू कर दिया गया है। पानी का स्तर थोड़ा कम हुआ है। उम्मीद है अगले कुछ दिनों में स्थिति और सुधरेगी और हम बाक़ी प्लांट भी जल्द शुरू कर पाएँगे। pic.twitter.com/l9CTBgrXo9
— CMO Delhi (@CMODelhi) July 14, 2023
राजधानी में 25 हजार से ज्यादा लोग बचाए गए हैं। 22 हजार से ज्यादा लोग टैंट और दूसरे शैल्टर में रह रहे हैं। NDRF की 16 टीमें तैनात हैं।