होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हिमाचल में अगले हफ्ते मानसून देगा दस्तक, मौसम विभाग की चेतावनी जारी

हिमाचल में अगले हफ्ते मानसून देगा दस्तक, मौसम विभाग की चेतावनी जारी

 

हिमाचल में मानसून के दस्तक देने का काउंटडाउन शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार 6 दिन के भीतर मानसून के हिमाचल पहुंचने के आसार हैं। प्रदेश में प्री-मानसून के दौरान अब तक 40 फीसद कम बारिश हुई है। लेकिन इस बार मानसून सामान्य रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने 3 जुलाई को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रदेश में 28 जून को मौसम साफ रहने और 29 जून से तीन जुलाई तक लगातार बारिश होने के आसार हैं। वीरवार को प्रदेश में ऊना सबसे गर्म क्षेत्र रहा जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश में मानसून के जुलाई के पहले सप्ताह में आने की उम्मीद है। इस बार मानसून 5 से 10 दिन की देरी से प्रदेश में प्रवेश करेगा। आमतौर पर प्रदेश में मानसून 25 जून के आसपास दस्तक देता है। मानसून के देरी से आने का असर प्रदेश में खेतीबाड़ी पर भी पड़ेगा।


संबंधित समाचार