होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

बांग्लादेश से सीरीज हारने पर पकिस्तान टीम की आलोचना, इस पाकिस्तानी ने मोहसिन नकवी को लताड़ा

बांग्लादेश से सीरीज हारने पर पकिस्तान टीम की आलोचना, इस पाकिस्तानी ने मोहसिन नकवी को लताड़ा

 

Mohsin Naqvi Slammed Kamran Akmal: पाकिस्तान को बांग्लादेश दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से हार मिली है। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट की खूब आलोचना हो रही है। पाकिस्तान के विश्वकप विजेता क्रिकेटर कामरान अकमल ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी पर ही निशाना साधा है और कहा है कि क्या अब हम आईसीसी ट्रॉफी भी चुराएंगे। अकमल का यह बयान नकवी पर तंज था, क्योंकि नकवी  भारत के एशिया कप 2025 जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों द्वारा उनके हाथ से ट्रॉफी लेने से मना करने पर ट्रॉफी लेकर भाग गए थे। एशिया कप की ट्रॉफी अब तक भारतीय टीम को नहीं मिली है और अभी तक नकवी के ऑफिस में है।

पाकिस्तान ने वापसी करते हुए दूसरा वनडे 128 रन से अपने नाम किया था

दरअसल, बांग्लादेश ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में 11 रन से हराकर 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली। तीसरे वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 50 ओवर में 290 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 50 ओवर में 279 रन ही बना सकी और मैच 11 रन से हार गई। इस जीत के साथ बांग्लादेश ने 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली। खास बात यह रही कि पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में यह जीत बांग्लादेश को 11 साल बाद मिली है, जो उनके लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। बांग्लादेश ने पहला वनडे आठ विकेट से जीता था।  इसके बाद पाकिस्तान ने वापसी करते हुए दूसरा वनडे 128 रन से अपने नाम किया था। 

 कामरान अकमल ने तीसरे वनडे में हार के बाद कहा

अब पाकिस्तान की 2009 टी20 विश्वकप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे कामरान अकमल ने तीसरे वनडे में हार के बाद कहा, 'हालात अब ऐसे हैं कि नीदरलैंड्स हमसे सीरीज खेलना चाहता है। वह हमें हराकर टेस्ट टीम होने का दर्जा ले लें। पाकिस्तान क्रिकेट के अब ये हालात हैं। बांग्लादेश ने तीसरे वनडे में आसानी से 350 रन बनाए होते, लेकिन वह 290 रन ही बना सके। लिटन दास ने धीमी पारी खेली। इसके बावजूद पाकिस्तान की टीम हार गई।' कामरान अकमल ने कहा, 'अगर आप मैचों में विपक्षी टीमों को नहीं हरा सकते तो क्या अब आप आईसीसी ट्रॉफी चुराकर घर लाएंगे?' तीसरे वनडे में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन अफरीदी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। तंजीद हसन तमीम के 107 रन की बदौलत बांग्लादेश ने 50 ओवर में पांच विकेट पर 290 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 50 ओवर में 279 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बांग्लादेश की कप्तानी इस सीरीज में मेहंदी हसन मिराज कर रहे थे।


संबंधित समाचार