होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2021:  कोरोना ने दी 17 सुंदरियों को झप्पी, भारत की मानसा को भी जकड़ा 

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2021:  कोरोना ने दी 17 सुंदरियों को झप्पी, भारत की मानसा को भी जकड़ा 

 

कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन का खतरा तेजी से फैल रहा है। कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण मिस वर्ल्ड 2021 प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले इवेंट को रद्द कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं मानसा वाराणसी समेत 17 सुंदरियों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। 

जानकारी के अनुसार, सभी 17 को पोर्टो रीको में आइसोलेशन में रखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय समय के अनुसार आज शाम लगभग साढ़े चार बजे पोर्टो रीको में यह इवेंट आयोजित होने वाला था। लेकिन कोरोना वायरस की वजह से इसे रद्द कर दिया गया है। आयोजकों के मुताबिक, 3 महीने के भीतर पोर्टो रीको में ही मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा कहा जा रहा है कि सभी सुंदरियों को स्वास्थ्य अधिकारियों की मंजूरी मिलने के बाद ही अपने अपने घर लौट सकेंगीं।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि मिस यूनिवर्स हरनाज संधू विश्व सुंदरी का खिताब जीतकर अपने वतन तो लौट आई हैं। लेकिन उन्हें भी कोरोना वायरस के चलते एक हफ्ते तक अपनों से दूर रखा गया है। यानी उन्हें क्वारंटाइन किया गया है। जांच के लिए उनके सैंपल भी लिए गए हैं। 8वें दिन रिपोर्ट आने के बाद ही हरनाज कहीं आ-जा सकेंगी।

यह भी पढ़ें- करनाल में दो गाड़ियों की आमने सामने हुई टक्कर, दो लोगों की मौत चार घायल


संबंधित समाचार