होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का भौकाल, पहले हफ्ते में ही लगाई डबल सेंचुरी

बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का भौकाल, पहले हफ्ते में ही लगाई डबल सेंचुरी

 

 Mirzapur The Movie Box Office Day 7: बॉलीवुड फिल्म मिर्जापुर को जितना प्यार ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मिला था, वैसा ही प्यार इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी मिलता नजर आ रहा है। इस फिल्म की खूब तारीफ हो रही है। फिल्म की कमाई बता रही है कि इसका कलेक्शन और भी दमदार साबित होगा। फिलहाल अपने पहले हफ्ते में ही वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में इस फिल्म ने 200 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर लिया है। जबकी रिलीज के दूसरे वीकेंड में इसकी कमाई में और भी इजाफा देखने को मिल सकता है। लोगों के बीच मिर्जापुर का क्रेज हमेशा से रहा है। अब बड़ी स्क्रीन पर भी फैंस इसे देखने के लिए काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं।

मिर्जापुर द मूवी ने रिलीज के 7वें दिन 10.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अभी तक कोई भी दिन ऐसा नहीं रहा है, जब फिल्म की कमाई सिंगल डिजिट में दर्ज की गई हो। वहीं, इस फिल्म को विदेशों से भी काफी फायदा मिल रहा है। आइए जानते हैं कि एक हफ्ते में दुनियाभर में मिर्जापुर द मूवी ने कितने कमा लिए हैं।

मिर्जापुर ने दुनियाभर में कितने रुपये कमाए?

मिर्जापुर द मूवी ने भारतीय सिनेमाघरों में नेट कलेक्शन के आधार पर 7 दिनों में 148.45 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। वहीं, फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन के मामले में 7 दिनों में 176.94 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस फिल्म को विदेशों से भी काफी फायदा मिला है। मिर्जापुर द मूवी का ओवरसीज कलेक्शन 35.50 करोड़ रुपये का हो चुका है। इस कलेक्शन को अगर मिला लिया जाए, तो मिर्जापुर द मूवी ने दुनियाभर में 212.44 करोड़ रुपये की कमाई कर के दिखा दी है। फिल्म अगर अपने दूसरे वीकेंड में अच्छी कमाई कर ले जाती है, तो इसका कलेक्शन 300 करोड़ के आसपास भी हो सकता है।

शानदार है मिर्जापुर द मूवी की कास्ट

मिर्जापुर द मूवी का बजट रिपोर्ट्स के मुताबिक 250 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है। इस बजट के मुकाबले फिल्म की कमाई अच्छी जा रही है। फिल्म की कास्ट में अधिकतर सितारे ऐसे हैं, जो ओटीटी पर भी अपना जलवा दिखा चुके हैं। पंकज त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार, अली फजल, रसिका दुग्गल, देव्येंदु शर्मा, अभिषेक बनर्जी और श्वेता त्रिपाठी जैसे कलाकारों फिल्म में भी धूम मचाते नजर आ रहे हैं। देखने वाली बात होगी कि क्या इस फिल्म की कमाई 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाती है। अगर ये फिल्म बड़ी सक्सेस हासिल कर ले जाती है, तो सीरीज को फिल्म में कन्वर्ट करने का पैंतरा काम आ जाएगा और अगर ये एक ट्रेंड बन जाए, तो ये कोई ताज्जुब की बात नहीं होगी।


संबंधित समाचार