होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

नेताओं ने जींद के लोगों का राजनीतिक रूप से इस्तेमाल किया है- अरविंद केजरीवाल

नेताओं ने जींद के लोगों का राजनीतिक रूप से इस्तेमाल किया है- अरविंद केजरीवाल

 

रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अहम घोषणा की. केजरीवाल ने बताया कि उनकी पार्टी जींद विधानसभा उपचुनाव नहीं लड़ेगी. एक सामाजिक कार्यक्रम के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि विभिन्न नेताओं ने जींद के लोगों का राजनीतिक रूप से इस्तेमाल किया है. उन्होंने केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पंचायती विकास मंत्री होने के बावजूद सिंह ने कभी भी पंचायतों को मजबूत करने की बात नहीं की.

 

उन्होंने कहा कि आप की सरकार में पंचायतों को अधिक अधिकार देकर उन्हें मजबूत बनाया जाएगा. आप हरियाणा में पंचायतों को मजबूत करने की पक्षधर है.

 

बता दें राजनीतिक पार्टियां अगले साल होने वाले विधानसभा के चुनाव के लिए तैयारियों में जुट गई है. दिल्ली में सत्ताधारी और पंजाब में प्रमुख विपक्षी दल आम आदमी पार्टी ने भी हरियाणा में आने वाले विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. इसलिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की भी हरियाणा में गतिविधियां बढ़ गई है.

 


संबंधित समाचार