होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

जल्द होगी परिणीति चोपड़ा की शादी! एक्ट्रेस ने दीदी प्रियंका को सौंप दिए विवाह के काम

जल्द होगी परिणीति चोपड़ा की शादी! एक्ट्रेस ने दीदी प्रियंका को सौंप दिए विवाह के काम

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने 13 मई को आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ दिल्ली में सगाई कर ली है। दोनों ने कपूरथला हाउस में फंक्शन रखा, जहां तमाम बॉलीवुड सेलेब्स और राजनेता भी पहुंचे। परिणीति चोपड़ा की सगाई में उनकी कजिन प्रियंका चोपड़ा भी खास लंदन से दिल्ली आईं। सगाई होने के बाद अब चोपड़ा परिवार में परिणीति की शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं।

'शादी कब है?' इस सवाल के बीच अब एक्ट्रेस ने खुद  इशारों-इशारों में यह साफ कर दिया है कि शादी की तारीख भी काफी नजदीक है। दरअसल, एक पोस्ट में कमेंट करते हुए परी ने अपनी दीदी यानि प्रियंका चोपड़ा से कहा है कि वह अपनी ब्राइड्समेड ड्यूटी के लिए तैयार रहें। एक्ट्रेस के इस कमेंट के बाद से उनकी शादी जल्द होने का संकेत है।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने राघव चड्ढा के साथ परिणीति की सगाई की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की थीं। जिसपर परिणीति ने कमेंट किया है। प्रियंका ने अपने पोस्ट में लिखा था, "बधाई हो टिशा और राघव.. मैं शादी का इंतजार नहीं कर सकती। आप दोनों और परिवार के लिए बेहद खुश हूं। परिवार के साथ मिलकर बहुत अच्छा लगा।"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

वहीं, इस पर रिएक्ट करते हुए, परिणीति ने जवाब दिया, "मिमी दीदी- ब्राइड्समेड की ड्यूटी आ रही है।" जानकारी के लिए आपको बता दें कि परिणीति प्यार से प्रियंका को 'मिमी दीदी' कहकर बुलाती है।

 


संबंधित समाचार