NEW DELHI एक लंबे इंतजार के बाद आज यानी 4 नवंबर 2022 को दिल्ली में MCD चुनावों की तारीखों का ऐलान हो जाएगा। खबरों के मुताबिक, आज शाम 4 बजे दिल्ली राज्य निर्वाचन आयोग प्रेस वार्ता करेगा, जिसमें दिल्ली एमसीडी की चुनाव तारीख का ऐलान होगा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 दिसंबर के पहले सप्ताह में कराए जा सकते है। आयोग के एलान करने के साथ ही आज शाम से ही आचार संहिता लगाई जा सकती है।
पहले MCD का चुनाव अप्रैल महीने में कराया जाना था लेकिन 3 वार्डों के एकीकरण की घोषणा ने इन चुनावों को रोक दिया । आपको बता दें कि एकीकृत होने के बाद दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों पर चुनाव होगा। इससे पहले दिल्ली नगर निगम तीन भागों में विभाजित था और कुल 272 वार्ड थे। ताजा परिसीमन में वार्ड की संख्या घटाकर 272 से 250 कर दी गई है।
चुनाव आयोग ने पिछले महीने 250 वार्डों की लिस्ट जारी की थी। इसके तहत दिल्ली नगर निगम की कुल 250 सीटों में से 42 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होंगी। वहीं 50 प्रतिशत सीटों पर महिला उम्मीदवारों की दावेदारी है।
यह भी पढ़ें- CSE Report: 100 साल बाद बदला मौसम का मिजाज, प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहा 2022