होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

मायावती ने भाजपा, सपा, कांग्रेस साधा निशाना, 'चुनावी वादों को बताया प्रलोभन

मायावती ने भाजपा, सपा, कांग्रेस साधा निशाना, 'चुनावी वादों को बताया प्रलोभन

 

उत्‍तर प्रदेश में अगले साल होने वाले चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने मतदाताओं को लुभाने  के मकसद से चुनावी वादों की झड़ी लगा दी है। इस बीच शुक्रवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने चुनावी वादों को प्रलोभन बताते हुए भाजपा, सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। मायावती ने एक ट्वीट के जरिए सवाल उठाया कि जो वादे आज किए जा रहे हैं वे सरकार रहते पूरे क्‍यों नहीं किए गए। 

बसपा सुप्रीमो ने एक के बाद एक दो ट्वीट किए। उन्‍होंने लिखा-'यूपी में खासकर भाजपा, सपा, कांग्रेस आदि के द्वारा प्रदेश की जनता को लुभाने व गुमराह करने के लिए आए दिन प्रलोभन भरे जो चुनावी वादों की झड़ी लगाई जा रही है, जो सत्ता में आने के बाद  भुला दिए जाते है। अभी तक का इनका यही इतिहास रहा है। जनता इनसे सतर्क रहे।' बसपा प्रमुख ने आगे लिखा कि भाजपा और सपा जनता को जो वादे कर रही हैं वे काम उन्होंने यहां अपनी सरकार के रहते हुए क्यों नहीं किए? कांग्रेस पार्टी भी महिलाओं को 40 % टिकट व स्कूटी आदि देने के जो वादे कर रही है वे काम इन्होंने उन राज्यों में क्यों नही किए जहाँ इनकी सरकारें हैं? यह भी सोचने की बात है।

यह भी पढ़ें- योगी सरकार ने SC को बताया- दिल्ली को प्रभावित कर रही पाकिस्तान की प्रदूषित हवा, CJI ने ली चुटकी


संबंधित समाचार