होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

20 मई की ऐतिहासिक घटनाएं

20 मई की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1900: हिंदी जगत की प्रसिद्ध कवि सुमित्रानंदन पंत का जन्म हुआ था।
1918: 1947 के भारत पाक-युद्ध में अहम भूमिका निभाने वाले भारतीय सेना के वीर सैनिक पीरू सिंह का जन्म हुआ था।
1498:समुद्र मार्ग की खोज के बाद पुर्तगाली वास्को द गामा (Vasco da Gama)कालीकट तक पहुंचा था।
1609: विलियम शेक्सपियर की कविताओं के पहले संग्रह का लंदन में प्रकाशन हुआ.
1873: सैन फ्रैंसिस्को के बिजनेसमैन लेवी स्ट्रॉस और दर्जी जेकब डेविस को दुनिया की पहली जीन्स बनाने का पेटंट दिया गया।
1926: रेलवे श्रम अधिनियम पारित किया गया।
1927: बोइंग 40 ए कंपनी द्वारा निर्मित पहला यात्री एयरलाइन पहली बार उड़ाया गया।
1929: राजकुमार शुक्ल का निधन हुआ था। वह स्वतंत्रता सेनानी एवं चंपारण सत्याग्रह के प्रमुख लोगों में से एक थे।
1932: भारत में गरम दल के नेता और क्रांतिकारी विचारों के जनक विपिन चन्द्र पाल का निधन।
1990: हबल स्पेस टेलीस्कोप ने अंतरिक्ष से पहली तस्वीरें भेजी।
1995: रूस द्वारा मानव रहित अंतरिक्ष  'स्पेक्त्र' का सफल प्रक्षेपण।
1999: कुर्द विद्रोही नेता सेमडिम साकिक को मृत्युदंड की सज़ा दी गई।
2000: फिजी में जॉर्ज स्पेट बने अंतरिम प्रधानमंत्री।
2001: अफगानिस्तान में तालिबान ने हिन्दुओं की अलग पहचान के लिए  ड्रेस कोड बनाया।
1957: टी. प्रकाशम का निधन हुआ था। वह प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और आंध्रा राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री थे।
1972: ब्रजभाषा के प्रसिद्ध कवि गया प्रसाद शुक्ल 'सनेही' का निधन।
2002: पुर्तगाल ने पूर्वी तिमोर की स्वतंत्रता को मान्यता प्रदान की।
2006: चीन ने ताइवान को विश्व स्वास्थ्य संगठन की सदस्यता के लिए अपात्र बताया।
2011: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मध्य प्रदेश के बीना में हजारों करोड़ की लागत से बनी ऑयल रिफाइनरी देश को समर्पित की।
2011: झारखंड की पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल ने दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली सबसे उम्रदराज भारतीय महिला होने का गौरव हासिल करते हुए पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचा।
2012: प्रसिद्ध मानव विज्ञानी और नारीवादी विद्वान लीला दुबे का निधन हुआ था।