होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

राष्ट्रपति कोविंद, PM मोदी और राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की दी बधाई

राष्ट्रपति कोविंद, PM मोदी और राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की दी बधाई

 

देशभर में आज 72वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। 26 जनवरी 1950 को भारत में संविधान लागू हुआ था, इसी उपलक्ष्य में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कई ट्वीट कर देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। वही, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देशवासियों को 72वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर कहा, 'हमारे राष्ट्रीय त्योहारों को, सभी देशवासी, राष्ट्र-प्रेम की भावना के साथ मनाते हैं। गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व भी, हम पूरे उत्साह के साथ मनाते हुए, अपने राष्ट्रीय ध्वज तथा संविधान के प्रति सम्मान व आस्था व्यक्त करते हैं।' एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, 'संविधान की उद्देशिका में रेखांकित न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता के जीवन-मूल्य हम सबके लिए पुनीत आदर्श हैं। यह उम्मीद की जाती है कि केवल शासन की ज़िम्मेदारी निभाने वाले लोग ही नहीं, बल्कि हम सभी सामान्य नागरिक भी इन आदर्शों का दृढ़ता व निष्ठापूर्वक पालन करें।'

वही, देशवासियों को 72वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा है कि हमें अपने आप को संविधान के मूल्य और आदर्शों के प्रति समर्पित करना चाहिए। नायडू ने अपने संदेश में कहा कि इस गणतंत्र दिवस पर उपलब्धियों का उत्सव मनाया जाना चाहिए और आत्मनिर्भर भारत बनाने का प्रयास करना चाहिए। 

पीएम मोदी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, 'देशवासियों को गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। जय हिंद!'

वही, 26 जनवरी को ट्वीट कर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'गणतंत्र दिवस भारत की बहुरंगी विविधता और समृद्ध सांस्‍कृतिक विरासत का प्रतीक है। मैं उन सभी महान विभूतियों का स्मरण करता हूँ, जिनके संघर्ष से 1950 में आज के दिन हमारा संविधान लागू हुआ और साथ ही उन सभी वीरों को नमन करता हूं जिन्होंने अपने शौर्य से भारतीय गणतंत्र की रक्षा की है।'

राहुल गांधी ने भी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी. उन्होंने कहा, 'भारत का प्रत्येक नागरिक देश का भाग्य विधाता है चाहे वो सत्याग्रही किसान-मज़दूर हो या लघु-मध्यम व्यापारी, नौकरी तलाश करता युवा हो या महंगाई से परेशान गृहणी। गणतंत्र आपसे है, गणतंत्र आपका है। शुभकामनाएं।'

इसके अलावा प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, ''जय जवान, जय किसान। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं. जन गण मन ज्यादा से ज्यादा मज़बूत हो।''

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकानाएं दी है। उन्होंने कहा, ''कोरोना वॉरियर, सफ़ाई कर्मचारी, जवान और किसान। इस गणतंत्र दिवस देश के इन नायकों को सलाम। सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।"

यह भी पढ़ें- Republic Day 2021: इस बार बदला-बदला सा होगा गणतंत्र दिवस समारोह, जानिए वजह


संबंधित समाचार