होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Manipur landslide: आर्मी कैंप के पास भूस्खलन से तबाही, अब तक 14 की मौत, 60 लापता

Manipur landslide: आर्मी कैंप के पास भूस्खलन से तबाही, अब तक 14 की मौत, 60 लापता

 

मणिपुर (Manipur Landslide) में हुए भीषण भूस्खलन में अब तक करीब 14 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि बड़ी संख्या में लोग मलबे के अंदर अभी भी फंसे हुए हैं। राज्य में भूस्खलन के कारण भीषण तबाही मची है। इस पर डीजीपी पी डोंगेल (DGP P Doungel) के मुताबिक 23 लोगों को मलबे से रेस्क्यू कर लिया गया है, जिनमें से 14 लोग मृत पाए गए हैं।

भूस्खलन के कारण कई ग्रामीण लोग मलबे के नीचे दब गए हैं। इस दौरान कुछ सेना के जवान और रेलकर्मी भी प्राकृतिक आपदा का शिकार हुए हैं। करीब 60 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। भूस्खलन प्रभावित नोनी जिले में भारतीय सेना, असम राइफल्स और प्रादेशिक सेना के जवानों ने रेस्क्यू दिनभर जारी रखा है।

मणिपुर में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
यह हादसा बुधवार की रात तुपुल यार्ड रेलवे निर्माण शिविर में हुआ था। स्थानीय प्रशासन और दूसरी रेस्क्यू टीमें बड़े अर्थमूवर का प्रयोग कर रही हैं। मिट्टी हटाने के लिए युद्धस्तर पर काम भी जारी है।

कैसे मची तबाही?
भूस्खलन के बाद भारी मलबा शिविर पर गिर गया, जिससे ईजेई नदी का रास्ता बंद हो गया। घटनास्थल पर एक जलाशय बन गया है और निचले इलाकों में बाढ़ आने का खतरा मंडरा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने गुरुवार को मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह (N Biren Singh) के साथ मणिपुर की स्थिति को लेकर समीक्षा की। पीएम ने इस पर वादा किया कि केंद्र सरकार, इस आपदा की घड़ी में राज्य सरकार की हर संभव मदद करेगी।

यह भी पढ़ें- भगवान जगन्नाथ रथयात्रा का शुभारंभ, अमित शाह ने अहमदाबाद में आरती कर दी शुभकामनाएं


संबंधित समाचार