होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

इस आसान तरीके से बनाएं घर पर बेसन के लड्डू

इस आसान तरीके से बनाएं घर पर बेसन के लड्डू

 

बेसन के लड्डू के देशभर में चाहने वालों की कमी नहीं है। तीज त्योहार के अलावा भी भारतीय घरों में यह आसानी से मिल जाते हैं। भारत के हर कोने में लड्डू को बनाने का अपना-अपना तरीका है, लेकिन बिना किसी परिवर्तन के कुछ आम लड्डू रेसिपी बनाई जाती है, उन्हीं में से एक है बेसन के लड्डू। आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी। 

बेसन के लड्डू बनाने के लिए सामान
आधा कप घी
2 कप बेसन 
1 कप चीनी
3 फली इलायची
2 चम्मच खरबूज के बीज 
2 चम्मच कटे काजू

कैसे बनाएं
सबसे पहवे कढ़ाई में आधा कप घी गर्म करें। फिर इसमें 2 कप बेसन डालें और भूनें। जब तक बेसन घी के साथ मिल ना जाए तब तक इसे चलाते रहें। अगर भूनते हुए बेसन में घी की कमी दिखे तो 1 बड़े चम्मच भर कर घी डाल सकते हैं। करीब 20 मिनट के बाद बेसन घी छोड़ने लगेगा, लेकिन तब भी बेसन के सुनहरे होने का इंतजार करें और लगभग आधे घंटे के लिए भूनें। जब बेसन का रंग बदल जाए तो इसे एक बर्तन में निकालें और ठंडा करने के लिए रख दें। अब खरबूज के बीज और काजू को कुरकुरा होने तक भूनें। 

अब चीनी और इलायची को ब्लेंडर में डाल कर पीस लें। चाहें तो तगार और बुरे का इस्तेमाल कर सकते हैं। बेसन के ठंडे होने के बाद इसमें पीसी हुई चीनी डालें और अच्छे से मिक्स करें। अब लड्डू को गोल आकार दें। बेसन के स्वादिष्ट लड्डू तैयार हैं। 

ध्यान दें। 
बेसन के लड्डू दानेदार बनाने के लिए मोटे बेसन और तगार की जरूरत पड़ेगी। अगर तगार बाजार से नहीं मिला तो आप खुद भी बूरा और करारा दोनों को बराबर मात्रा में मिलाएं। इससे लड्डू दानेदार बनते हैं। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें की गर्म बेसन में तगार या चीनी ना मिलाएं। 

यह भी पढ़ें- Ganesh chaturthi 2021: कब है गणेश चतुर्थी, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि


संबंधित समाचार