होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

नगर निगम चुनाव: लुधियाना में बनी कांग्रेस की सरकार, 62 वार्डों में लहराया परचम

नगर निगम चुनाव: लुधियाना में बनी कांग्रेस की सरकार, 62 वार्डों में लहराया परचम

 

लुधियानाः लुधियाना नगर निगम चुनावों में एक बार फिर से कांग्रेस ने बाजी मार ली है। कांग्रेस ने 95 में से 62 सीटों पर परचम लहरा बहुमत हासिल किया जबकि लोक इंसाफ पार्टी को 7,आम आदमी पार्टी को 1,आजाद उम्मीदवार को 4 तथा अकाली दल को 11 तथा भाजपा के हिस्से 10 सीटें आईं।

बता दें कि लुधियाना नगर निगम के तहत 95 वॉर्ड्स के लिए वोटिंग हुई थी। जिसमें 500 के आसपास उम्मीदवार मैदान में थे। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, करीब 60 फीसदी वोटरों ने मतदान किया था। लुधियाना नगर निगम के तहत करीब 10 लाख 50 हजार वोटर रजिस्टर्ड हैं। इनमें 5 लाख 67 हजार पुरुष, 4 लाख 28 हजार महिलाएं और 23 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। पीटीआई ने 24 जनवरी को खबर दी थी कि विभिन्न स्थानों पर विपक्ष और सत्ताधारी नेताओं के बीच संघर्ष हुआ था।

रिपोर्ट्स की मानें तो, अकाली कार्यकर्ताओं ने वार्ड नंबर 75 में फायरिंग की थी। इससे पहले, कांग्रेस प्रत्याशी वर्षा नागपाल और अकाली कैंडिडेट सुखविंदर कौर भिंडा के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए थे। पंजाब में विपक्ष के नेता और आप विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने कांग्रेस पर बूथ कैप्चरिंग के आरोप भी लगाए थे।


संबंधित समाचार