Mahakumbh Viral Girl Monalisa Marriage: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा एक बार फिर चर्चाओं में आ गई है। मोनालिसा ने अपने प्रेमी फरमान खान से केरल में शादी कर हर किसी को हैरान कर दिया है। शादी करने के बाद मोनालिसा ने पुलिस से प्रोटेक्शन की मांग भी की है। महाकुंभ वायरल गर्ल के इस फैसले से उनके फैंस के साथ-साथ फिल्म डायरेक्टर भी सकते में हैं, जो उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में लेकर आए थे। जी हां डायरेक्टर सनोज मिश्रा मोनालिसा के इस फैसले से शॉक रह गए हैं। वहीं डायरेक्टर ने इसे लव नहीं बल्कि लव जिहाद बताया है। आइए जानते हैं डायरेक्टर ने क्या कुछ कहा?
सनोज मिश्रा का सनसनीखेज दावा
सनोज मिश्रा को जैसे ही इस बात की खबर लगी कि मोनालिसा ने फरमान खान नाम के शख्स से मंदिर में शादी कर ली है तो वो हैरान रह गए। सनोज मिश्रा ने इंस्टाग्राम पर मोनालिसा की पोस्ट शेयर करते हुए लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा। सनोज ने लिखा, ‘ये बगावत नहीं लव जिहाद है और मेरी जिंदगी का सबसे बुरा दिन है। मोनालिसा की इस खबर को सुनकर में सदमे में हूं। मुझे महाकुंभ में वायरल हुई लड़की गंगा जैसी पवित्रता अच्छी लगी, मैंने उसे फिल्मों में आने की ट्रेनिंग दी और देश के सामने हीरोइन के रूप में उसका स्वागत किया, लेकिन मेरे विरोधियों को ये बात हजम नहीं हुई।’
लव जिहाद में फंसी मोनालिसा?
डायरेक्टर ने आगे कहा, ‘मेरे विरोधी वसीम रिजवी ने मुझे झूठे आरोप में जेल भेज दिया और उसका उद्देश्य यही था कि माननीय योगी आदित्यनाथ जी के महाआयोजन महाकुंभ को असफल कर सके। मैंने जेल में रहकर भी फिल्म की कहानी लिखकर उनके मुंह पर जोरदार तमाचा मारा। अब उनके पास एकमात्र ऑप्शन मोनालिसा ही बची थीं, जिसको मैं गंगा का अवतार मानता आया हूं। मोनालिसा की निजी जिंदगी काफी कठिन है। उसकी मम्मी, पापा, भाई सब दिखावे के हैं। वो अपनी असली मां के लिए ही जी रही है जिन्हें उसके पापा ने छोड़ दिया था और दूसरी शादी कर ली थी। मोनालिसा कहती थी कि वो इन सबको लात मारकर अपनी मां के पास चली जाएंगी।’
सनोज मिश्रा का पोस्ट वायरल
सनोज ने आगे कहा, ‘मोनालिसा का आज उठाया हुआ कदम उसको बगावत लग रहा होगा लेकिन असल में मोनालिसा लव जिहाद का शिकार हुई है। इसमें वो तोतला शिक्षक भी शामिल है जो खुद को मोनालिसा का मैनेजर बोलता था। वो बेरोजगार हो गया था और वो बिचौलिया बन गया था। उसने दक्षिण भारत में सौदा भी किया और मेरी दूरी बंजारा समुदाय से बढ़ा दी। साथ ही मोनालिसा को भी बहलाया।' सनोज मिश्रा के इन दावों में अब कितनी सच्चाई है ये तो वही जानते हैं। मोनालिसा के परिवार की तरह ही वो भी इस रिश्ते के खिलाफ थे।