होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Lohri Festival 2022: 13 जनवरी को मनाया जाएगा लोहड़ी पर्व, जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Lohri Festival 2022: 13 जनवरी को मनाया जाएगा लोहड़ी पर्व, जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

 

Lohri 2022: लोहड़ी को पहले तिलोड़ी कहा जाता था। यह शब्द तिल+रोड़ी से मिलकर बना है। जोकि वर्तमान समय में बदल कर लोहड़ी के रूप में प्रसिद्ध हो गया। भारतवर्ष में ऋतुओं के अनुसार, पतझड़, सावन और बसंत में कई तरह के पर्व मनाने का विधान है। उन्हीं पर्वों में से एक प्रमुख पर्व लोहड़ी पर्व है। 

हिन्दू पंचांग के अनुसार सूर्य का मकर राशि में गोचर होने के कारण 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनायी जाएगी। वहीं लोहड़ी का पर्व 13 जनवरी को मनाया जाएगा। लोहड़ी के पर्व को शाम के समय मनाने का विधान है। इसका शुभ मुहूर्त 13 जनवरी को शाम सात बजकर 34 मिनट के बाद शुरू होगा। इससे पहले भद्राकाल रहेगा। लोहड़ी के दिन मूंगफली, गुड़, तिल और गज्जक के साथ में मक्के के दानों का खास प्रयोग किया जाता है। शाम के समय लोग खुली जगह पर लोहड़ी जलाते हैं। अग्नि में मूंगफली, गज्जक, तिल और मक्का के दाने डालकर उस अग्नि की परिक्रमा करते हैं और इस अग्नि के पास खड़े होकर लोकगीत गाते हैं।

लोहड़ी पूजाविधि 
लोहड़ी के दिन पश्चिम दिशा की ओर मुख करके पूजा की जाती है। एक काले कपड़े पर महादेव का चित्र स्थापित करके उसके आगे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। उसके बाद उन्हें सिंदूर, बेलपत्र तथा रेबड़ियों का भोग लगाएं। फिर सूखे नारियल अथवा गोला लेकर उसमें कपूर डालकर अग्नि जलाकर उसमें रेबड़ी, मूंगफली या मक्का आदि डाली जाती है। इसके बाद इस अग्नि की कम से कम सात बार परिक्रमा जरुर करें। कुछ पौराणिक मान्यताओं के अनुसार माना जाता है कि, लोहड़ी श्रीकृष्ण व अग्निदेव के पूजन का भी पर्व है।
 

यह भी पढ़ें- Guru Gobind Singh Jayanti 2022: गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती पर जानें उनके प्रेरणादायक विचार


संबंधित समाचार