होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

पिछले साल सुर्खियों में आई वर्णिका कुंडू का कटा चालान, ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

पिछले साल सुर्खियों में आई वर्णिका कुंडू का कटा चालान, ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

 

वर्णिका कुंडू जो हरियाणा भाजपा के प्रधान सुभाष बराला के पुत्र द्वारा कथित रूप से छेड़छाड़ करने के मामले में सुर्खियों में आई थी अब खुद फंस गई है। वर्णिका हरियाणा के आइएएस अफसर वीएस कुंडू की बेटी है जिसका ड्राइविंग लाइसेंस रद्द होगा।

 

बता दें चंडीगढ़ पुलिस ने तेज रफ्तार से कार चलाने के आरोप में वर्णिका का चालान किया है और उनका लाइसेंस जब्‍त किया है। उनका लाइसेंस गाड़ी को ओवरस्पीड में चलाने को लेकर रद्द किया जाएगा।

 

चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से पंचकूला आरटीओ को लिखे गए पत्र में सूचित किया गया है कि वर्णिका कुंडु का ड्राइविंग लाइसेंस जब्त कर लिया गया है। उनका लाइसेंस कम से कम तीन महीने के लिए रद्द करने को कहा गया है। पत्र में बताया गया है कि वर्णिका 21 जून को चंडीगढ़ में तेज रफ्तार से कार चला रही थी। उनकी कार को सेक्टर 42/53 के डिवाइडिंग रोड पर वर्णिका पर रोका गया। साथ ही पत्र में बताया गया है कि उस दौरान उनका चालान किया गया और लाइसेंस भी जब्त कर लिया गया। उनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करने को कहा गया है जिसमें उनका लाइसेंस कम से कम तीन महीने के लिए रद्द किया जाएगा।

 

इस बारे में वर्णिका कुंडू ने कहा कि 21 जून को शाम पांच बजे के करीब वह अपनी क्रूज कार में मोहाली से पंचकूला घर लौट रही थी। सेक्टर 42 के पास पहुंची तो ट्रैफिक पुलिस ने उनकी कार को रोक लाइसेंस जब्त कर लिया। बता दें कि वर्णिका कुंडू पिछले वर्ष उस समय काफी चर्चित हो गई थीं, जब उन्‍होंने हरियाणा भाजपा के अध्‍यक्ष सुभाष बराला के पुत्र विकास बराला और उसके दोस्‍त पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। इस मामले में विकास बराला और उसके दोस्‍त को गिरफ्तार भी किया गया था।


संबंधित समाचार