होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार में श्रम एवं रोजगार मंत्री रहे शिवचरण लाल शर्मा का निधन

पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार में श्रम एवं रोजगार मंत्री रहे शिवचरण लाल शर्मा का निधन

 

हरियाणा कांग्रेस सरकार के पूर्व राज्यमंत्री पंडित शिवचरण लाल शर्मा का निधन हो गया है। 75 वर्षीय पंडित शिवचरण लाल शर्मा पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे और एशियन अस्पताल में उपचाराधीन थे। उनका निधन देर रात करीब ढाई बजे हुआ है। बता दें शिवचरण लाल शर्मा एनआइटी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक और पिछली भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार में श्रम एवं रोजगार मंत्री रहे हैं।

 

पंडित शिवचरण लाल शर्मा 1994 में गठित फरीदाबाद के पहले नगर निगम से लेकर 2005 तक हुए सभी निगम चुनावों में पार्षद का चुनाव जीते थे। दो बार फरीदाबाद नगर निगम के वरिष्ठ उपमहापौर और इसी दौरान कार्यकारिणी महापौर भी रहे। शर्मा सुपर बाजार के डायरेक्टर भी रह चुके हैं।

 

2009 में पंडित शिवचरण लाल शर्मा ने एनआईटी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था जिसमें उन्होंने कांग्रेस के कद्दावर नेता और तत्कालीन हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे एसी चौधरी को हराया था।

 

इसके बाद तत्कालीन हुड्डा सरकार में पंडित शिवचरण लाल शर्मा को राज्यमंत्री बनाया गया था। हालांकि, 2014 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने एनआईटी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय कैंडीडेट के रूप में चुनाव लड़ने का निर्णय लिया था। इस चुनाव में इनेलो के नगेंद्र भड़ाना ने 47739 वोट लेकर पंडित शिवचरण लाल शर्मा को पराजित किया था और शर्मा दूसरे नंबर पर रहे थे। हालांकि, कुछ समय बाद शिवचरण शर्मा कांग्रेस में शामिल हो गए थे।


संबंधित समाचार