होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Kuldeep Yadav: कुलदीप यादव ने की अपने मंगेतर संग फोटो पोस्ट, कुछ देर बाद किया डिलीट

Kuldeep Yadav: कुलदीप यादव ने की अपने मंगेतर संग फोटो पोस्ट, कुछ देर बाद किया डिलीट

 

Kuldeep Yadav:  एक अजीबोगरीब घटनाक्रम में भारत के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने मंगेतर वंशिका के साथ पहले तस्वीर साझा की और फिर कुछ देर बाद उन्होंने उसे डिलीट भी कर लिया। यह घटना रविवार की है। रविवाद देर रात कुलदीप ने वंशिका के साथ नदी किनारे चलने की तस्वीर साझा की। उन्होंने दो तस्वीरें साझा की थीं। इसमें वंशिका सफेड ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं, कुलदीप ब्लैक सूट में नजर आ रहे हैं, जिसमें वह क्लासी दिख रहे हैं।

कैप्शन में भारतीय स्पिनर ने लिखा- यू एंड मी फॉरएवर

वहीं इसके कैप्शन में भारतीय स्पिनर ने लिखा- यू एंड मी फॉरएवर। हालांकि, कुछ ही देर बाद उन्होंने इंस्टाग्राम से इस पोस्ट को डिलीट कर दिया। हालांकि, उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया यूजर्स की नजरों से नहीं बच सकीं। फैंस ने सोशल मीडिया पर कुलदीप के ऐसा करने पर उन्हें ट्रोल भी किया है। हालांकि, कुलदीप ने इस पोस्ट के कुछ देर बाद रवींद्र जडेजा के साथ लंदन की गलियों में ब्रोमांस की तस्वीरें जरूर साझा की हैं। दोनों फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए लंदन में हैं। 

कौन हैं वंशिका 

कानपुर के श्यामनगर लालबंगला निवासी वंशिका के पिता योगेंद्र सिंह चड्ढा एलआईसी में कार्यरत हैं। वहीं, वंशिका इस समय ऑस्ट्रेलिया में जॉब करती हैं। करीबी मित्र ने बताया कि सेंट मैरी से 2017 में वंशिका ने 12वीं पास की थी। इसके बाद वह आगे की पढ़ाई और जॉब के लिए ऑस्ट्रेलिया चली गई थीं। कुलदीप यादव और वंशिका बचपन के दोस्त हैं। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और अब दोनों ने सगाई की है। पहले जून में ही सगाई के बाद दोनों की शादी होनी थी, लेकिन कुलदीप के इंग्लैंड दौरे के लिए चुने जाने के कारण अब शादी बाद में होगी। शादी की तारीख अभी तय नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों इसी साल के आखिरी तक शादी कर लेंगे।


संबंधित समाचार