होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

जानें कौन हैं द्रौपदी मुर्मू, जिन्हें NDA ने बनाया अपना राष्ट्रपति उम्मीदवार

जानें कौन हैं द्रौपदी मुर्मू, जिन्हें NDA ने बनाया अपना राष्ट्रपति उम्मीदवार

 

राष्ट्रपति चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने द्रौपदी मुर्मू को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने द्रौपदी मुर्मू के नाम का ऐलान किया। ऐलान करते वक्त जेपी नड्डा ने इस बात पर जोर दिया कि इस बार एक महिला राष्ट्रपति को मौका मिलना चाहिए।

जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि देश को पहली बार आदिवासी समुदाय से एक राष्ट्रपति देने की तैयारी है। उनके नाम का ऐलान कर पार्टी ने एक तरफ आदिवासी समुदाय को साधने का काम किया है तो वहीं दूसरी तरफ महिला सशक्तिकरण को लेकर भी संदेश दिया है।

द्रौपदी मुर्मू की बात करें तो वे देश की पहली आदिवासी राज्यपाल बनाई गई थीं। वे साल 2015 से 2021 तक झारखंड की राज्यपाल रहीं। राज्यपाल का पद संभालने से पहले द्रौपदी मुर्मू बीजेपी की S.T मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रह चुकी थीं।

जानकारी के लिए बता दें कि देश के नए राष्ट्रपति का चुनाव 18 जुलाई को होना है। वोटों की गिनती 21 जुलाई को होगी। चुनाव आयोग ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना जारी किए जाने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 29 जून है।

यह भी पढ़ें- NDA की तरफ से द्रौपदी मुर्मू होंगी राष्ट्रपति उम्मीदवार, जेपी नड्डा ने किया ऐलान


संबंधित समाचार