होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

जानिए कब और क्यों विश्व हिंदी दिवस मनाने की हुई शुरुआत...?

जानिए कब और क्यों विश्व हिंदी दिवस मनाने की हुई शुरुआत...?

 

World Hindi Day 2023: हिंदी भाषा प्रेमी के लिए आज का दिन खास है। क्योंकि 10 जनवरी को प्रत्येक वर्ष हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी भाषा ने पूरे भारत को एक सूत्र में पिरोने का काम किया है, जो अनेकता में एकता को भी दर्शाता है।

हिंदी भाषा हिंदुस्तान की पहचान और गोरव दोनों हैं। हिंदी को लेकर दुनियाभर के तमाम देशों में बसे भारतीयों को एक सूत्र में बांधने के लिए विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। दरअसल, 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाते हैं और 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाते हैं। 

पहला विश्व हिंदी सम्मेलन नागपुर में हुआ था 

प्रथम विश्व हिन्दी सम्मेलन 10 जनवरी 1975 को महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित किया गया था। इसीलिए आज के दिन को विश्व हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है।सम्मेलन का उद्देश्य हिंदी के प्रचार प्रसार करना था। यह सम्मेलन अंतरराष्ट्रीय स्तर का था, जिसमें 30 देशों के 122 प्रतिनिधि शामिल हुए थे। 

संविधान में मिला हिंदी भाषा को संवैधानिक दर्जा 

संविधान सभा ने हम सबको यह संवैधानिक और प्रशासनिक दायित्व सौंपा है कि हम संविधान के अनुच्छेद 343 और 351 के अनुसार राजभाषा हिंदी का अधिकतम प्रयोग करते हुए प्रचार प्रसार बढ़ाएं। अनुच्छेद 351 के अनुसार संघ का यह कर्तव्य होगा कि वह हिंदी का प्रसार बढ़ाए और उसका विकास करे। 


संबंधित समाचार