होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

SALMAN KHAN की फिल्म DABANGG 3 से किच्चा सुदीप का पहला पोस्टर रिलीज, बने है खतरनाक विलेन

SALMAN KHAN की फिल्म DABANGG 3 से किच्चा सुदीप का पहला पोस्टर रिलीज, बने है खतरनाक विलेन

 

सलमान खान की आने वाली फिल्म दबंग 3 से किच्चा सुदीप का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्म के लीड रोल में चुलबुल पांडे का किरदार निभा रहे सुपरस्टार सलमान खान ने ट्विटर पर इसे शेयर करते हुए लिखा है, विलेन जितना बड़ा हो, उससे भिड़ने में उतना ही मजा आता है। पेश हैं दबंग 3 में बाली के रोल में किच्चा सुदीप।

पोस्टर में सुदीप सूटबूट में गुस्से में देखते नजर आ रहे हैं। उनके बैकग्राउंड में आग का सीन दिखाई दे रहा है। बता दे 6 अक्टूबर को फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसकी जानकारी भी सलमान ने ट्विटर के जरिए दी थी। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना को याद कर रहे थे।

सलमान ने इस वीडियो में कहा था कि दबंग 3 की शूटिंग वीके सर के जन्मदिन पर पूरी हुई। सलमान ने यह भी कहा कि दबंग 3 ने विनोद के भाई प्रमोद खन्ना उनके पिता का रोल कर रहे हैं। प्रभुदेवा के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होगी।


संबंधित समाचार