‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021’ (Khelo India Youth Games) का शनिवार शाम साढ़े सात बजे आगाज होने जा रहा है। इसका गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) पंचकूला (Panchkula) के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स स्टेडियम (Tau Devi Lal Sports Stadium) में शुभारंभ करेंगे। खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में 4 से 13 जून तक चलने वाले इन खेलों को लेकर खासा उत्साह है। आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए हर दिन रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।
देशभर के करीब 8500 खिलाड़ी, कोच और सहयोगी स्टाफ ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021’ के चौथे संस्करण में हिस्सा लेंगे। यहां खिलाड़ी 1866 पदकों के लिए मैदान में अपना दम दिखाएंगे। इनमें 545 स्वर्ण पदक, 545 रजत पदक और 776 कांस्य पदक शामिल हैं। इस दौरान 25 खेल अलग- अलग पांच स्थान पंचकूला (Panchkula), अंबाला (Ambala), शाहाबाद (Shahabad), चंडीगढ़ (Chandigarh) और दिल्ली (Delhi) में आयोजित किए जाएंगे। पंचकूला के सेक्टर-3 में स्थित ताऊ देवी लाल खेल परिसर इन खेलों का मुख्य आयोजन स्थल होगा। यहां करीब 7000 दर्शकों के बैठने का इंतजाम किया गया है।
खेलो इंडिया गेम्स का आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण (Sports Authority of India) (साई) व केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय संयुक्त रूप से कर रहे हैं। खेलों के चौथे संस्करण के आयोजन के लिए करीब 250 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस राशि में से करीब 139 करोड़ रुपये नई खेल संरचना को बनाने और पुराने बुनियादी ढांचे में सुधार करने के लिए खर्च किया गया है।
पहली बार पारंपरिक खेलों को किया शामिल
ये पहली बार है जब खेलो इंडिया गेम्स में पांच पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है। इन खेलों में गतका (Gatka), कलारीपयट्टू (kalaripayattu), थांग-ता (thang-ta), मलखंभ (pillar) और योग (Yoga) शामिल हैं। इनमें गतका, कलारीपयट्टू और थांग-ता पारंपरिक मार्शल आर्ट (Martial Arts) हैं, जबकि मलखंभ और योग फिटनेस से जुड़े हुए हैं।
यह भी पढ़ें- Panipat: धागा फैक्टरी में मशीन की चिंगारी से लगी आग, दमकल की आठ गाड़ियां आग बुझाने में जुटी