होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Khelo Haryana: खेलो हरियाणा में सोनीपत ने 14 स्वर्ण सहित जीते 53 पदक

Khelo Haryana: खेलो हरियाणा में सोनीपत ने 14 स्वर्ण सहित जीते 53 पदक

 

खेलो हरियाणा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सोनीपत के खिलाडि़यों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 14 स्वर्ण पदकों सहित कुल 53 पदक जीते हैं। इस बेहतरीन प्रदर्शन पर उपायुक्त ललित सिवाच ने बधाई दी है। साथ ही उन्होंने खिलाडि़यों को प्रोत्साहित किया कि वे नियमित रूप से सफल प्रदर्शन के लिए कड़ी मेहनत करें। इस दौरान जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी ज्योति रानी ने बताया कि खेलो हरियाणा का आयोजन प्रदेश के छह जिलों में करवाया गया, जिसमें जिला के 406 महिला-पुरूष खिलाडि़यों ने हिस्सा लिया।

जिला के खिलाडि़यों ने कुल 53 पदक जीते हैं जिनमें से 14 स्वर्ण पदक तथा 16 रजत और 23 कांस्य पदक शामिल है। जिला के खिलाडि़यों ने सर्वाधिक स्वर्ण पदक (पांच) एथलेटिक्स में जीते हैं। एथलेटिक्स में दो रजत व एक कांस्य सहित कुल आठ पदक प्राप्त किये। जबकि अधिकांश पदक कुश्ती में जीते हैं। कुश्ती में 3 स्वर्ण पदक व दो रजत तथा आठ कांस्य पदक सहित कुल 13 पदक जीते हैं।

बास्केटबाल (महिला) में एक स्वर्ण पदक, बॉक्सिंग में एक स्वर्ण, दो रजत व तीन कांस्य सहित कुल छह पदक, हॉकी में एक कांस्य पदक, जूडो में दो स्वर्ण व तीन रजत व चार कांस्य समेत कुल 09 पदक, कबड्डी (पुरूष) में एक स्वर्ण पदक, खो-खो (पुरूष) में एक कांस्य पदक, लॉन टेनिस में दो कांस्य पदक, स्विमिंग में तीन रजत, टेबल-टेनिस में एक रजत पदक और वेट-लिफ्टिंग में एक स्वर्ण व तीन रजत तथा तीन कांस्य सहित कुल 07 पदक जीते हैं।

यह भी पढ़ें- UP Mission: सपा संरक्षक मुलायम सिंह भी मैदान में उतरे, बेटे अखिलेश यादव के लिए जनता से की ये अपील


संबंधित समाचार