होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

केशनी आनंद बनी हरियाणा की मुख्य सचिव, प्रदेश की पांचवीं महिला मुख्य सचिव बनी

केशनी आनंद बनी हरियाणा की मुख्य सचिव, प्रदेश की पांचवीं महिला मुख्य सचिव बनी

 

हरियाणा में पिछले साढ़े चार साल से मुख्य सचिव की कुर्सी संभाल रहे डीएस ढेसी आज सेवानिवृत्त हो गए। 1982 बैच के IAS अधिकारी दीपेंद्र सिंह ढेसी को IAS एसोसिएशन शुक्रवार को ही अंतिम कार्यदिवस के चलते विदाई पार्टी दे चुकी है, जबकि औपचारिक रूप से वह 30 जून को रिटायर होंगे। उनकी जगह केशनी आनंद अरोड़ा हरियाणा की नई मुख्य सचिव होंगी। हरियाणा सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। केशनी आनंद अरोड़ा एक ही परिवार की तीसरी महिला मुख्य सचिव बनी हैं।

दूसरे नंबर की वरिष्ठतम IAS अधिकारी केशनी आनंद अरोड़ा सोमवार को मुख्य सचिव की कुर्सी संभाल सकती हैं। 1983 बैच की अरोड़ा फिलहाल वित्तायुक्त और राजस्व एवं प्रबंधन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव हैं। आज ही मुख्य सचिव डीएस ढेसी के साथ ही 1988 बैच के IAS अधिकारी और उच्चतर शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनिल कुमार भी सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विश्वस्त अफसरों में शुमार ढेसी को सरकार सेवा का अधिकार आयोग का मुख्य आयुक्त बनाने की तैयारी में है। आयोग में पूर्व मुख्य आयुक्त एससी चौधरी के रिटायर होने के बाद से ही यह पद रिक्त है। इसके अलावा ढेसी रेपिड मेट्रो रेल गुरुग्राम लिमिटेड के लिए गठित यात्रा भाड़ा निर्धारण कमेटी के सदस्य भी बने रहेंगे।

वहीं, अगली मुख्य सचिव बनने जा रहीं केशनी आनंद अरोड़ा प्रदेश की पांचवीं महिला मुख्य सचिव होंगी। उनकी बड़ी बहन मीनाक्षी आनंद चौधरी प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव बनी थी, जबकि दूसरे नंबर की बहन उर्वशी गुलाटी भी मुख्य सचिव रहीं। इसके अलावा प्रोमिला ईस्सर और शकुंतला जाखू मुख्य सचिव पद की शोभा बढ़ा चुकी हैं। केशनी आनंद अगले साल 30 सितंबर तक अपनी रिटायरमेंट तक मुख्य सचिव के पद पर सेवाएं देंगी।


संबंधित समाचार