होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

'धोखेबाज और स्पाइनलेस हो', कैटरीना की चुप्पी पर फैंस भड़के, 70K फैन पेज डिलीट

'धोखेबाज और स्पाइनलेस हो', कैटरीना की चुप्पी पर फैंस भड़के, 70K फैन पेज डिलीट

 

Katrina Kaif CJP Protest: प्रकाश राज, शबाना आजमी, सोनाक्षी सिन्हा समेत बॉलीवुड के कई सितारों ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का खुलकर समर्थन किया है। कई कलाकारों ने सिर्फ सोशल मीडिया के जरिए CJP प्रदर्शन को सपोर्ट किया, तो इनमें से कुछ आंदोलन का हिस्सा भी बने। लेकिन वहीं कुछ बॉलीवुड सेलेब्स ऐसे भी हैं, जो इस पूरे मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। इनमें कैटरीना कैफ और विक्की कौशल का नाम भी है। दोनों ने इस आंदोलन की शुरुआत से पूरे मामले पर चुप्पी साधी हुई है, जिससे अब फैंस नाराज होने लगे हैं। कैटरीना कैफ की खामोशी से नाराज होकर एक्ट्रेस के एक फैन ने 70 हजार फॉलोअर्स वाला अपना फैन पेज बंद कर दिया।

बीते मंगलवार को कैटरीना कैफ के फैन पेज कैथॉलिट फैंस ने ऐलान किया कि वो ये फैन पेज बंद कर रहे हैं। उन्होंने इस फैसले के पीछे की वजह भी साफ की। कैटरीना के फैन का कहना है कि जिसे वो बचपन से पसंद करते थे, उस शख्स ने उनके देश के बच्चों और लोगों को धोखा दिया है। वो ऐसे किसी शख्स को फॉलो नहीं करना चाहते हैं, जिसमें रीढ़ की हड्डी नहीं है।

कैटरीना कैफ की खामोशी से नाराज फैंस

कैथॉलिट फैंस ने अपने स्टेटमेंट में कहा, "मैं बचपन से कैटरीना कैफ का फैन था, लेकिन आपने हमें धोखा दिया। आप हम भारतीय लोगों के लिए एक शब्द नहीं बोल पा रहे हो। हमारे देश के स्टूडेंट्स ने आपको दिल से प्यार दिया, लेकिन आप उनके लिए आवाज नहीं उठा पा रही हो। आप में स्टूडेंट्स के लिए स्टैंड लेने तक की हिम्मत नहीं है।"

एक्ट्रेस पर जमकर निकाला गुस्सा

वो आगे लिखते हैं, "आप लोगों के पास रीढ़ की हड्डी नहीं है। सरकार के खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं है। हमने आपको आपके सबसे बुरे वक्त में सपोर्ट किया। लेकिन आपने हमें धोखा दिया है और इसलिए मैं आपको अनफॉलो कर रहा हूं और ये फैन पेज बंद कर रहा हूं।"

इस फैन पेज के एडमिन के पोस्ट पर लोगों ने कमेंट कर लिखा कि उन्होंने सही फैसला लिया है। अगर कोई सेलेब्रिटी लोगों के लिए खड़ा नहीं हो सकता है, तो उसे अनफॉलो कर देना चाहिए। कैटरीना कैफ के अलावा भी कई कलाकार फैंस के गुस्से का शिकार हो चुके हैं। दिलजीत दोसांझ भी "मैं आर्टिस्ट हूं, राजनेता नहीं" वाले बयान पर जमकर ट्रोल हुए थे। लोगों ने एक्टर की कड़ी आलोचना की थी, जिसके बाद आखिरकार उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ी।


संबंधित समाचार