होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Bharat Ratna: कर्पूरी ठाकुर को मिलेगा भारत रत्न, जानें Bihar के पूर्व मुख्यमंत्री की कहानी

Bharat Ratna: कर्पूरी ठाकुर को मिलेगा भारत रत्न, जानें Bihar के पूर्व मुख्यमंत्री की कहानी

 

Bharat Ratna: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को देश का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान दिया जायेगा। वह बिहार के दो-बार के उपमुख्यमंत्री और दो ही बार के मुख्यमंत्री के रूप में बिहार के कमान संभाल चुके हैं। कर्पूरी ठाकुर की पहचान स्वंत्रता सेनानी, शिक्षक और एक राजनेता के रूप में रही। उनके द्वारा किए कार्यों के लिए वह जननायक के रूप में भी जाने जाते हैं। 

कर्पूरी ठाकुर को बिहार में सामाजिक सुधार और न्याय के मशाल जलाने वाला नेता भी माना जाता है। इसके साथ ही उनका जन्म बड़े साधारण परिवार में हुआ था। वहीं मिली जानकारी के अनुसार उनका पूरा जीवन कांग्रेस विरोध में निकल गया और ऐसा राजनीतिक रसूख बनाया कि आपतकाल के दौरान इंदिरा गांधी उन्हें गिरफ्तार नही करा सकी। 

राजनीतिक दिग्गजों को सिखाए राजनीति के गुर

बिहार में समाजवाद की राजनीति कर रहे लालू और नीतिश कुमार ने भी कर्पूरी ठाकुर द्वारा राजनीति के गुर सिखे। कर्पूरी ठाकुर की मृत्यु 1988 में हुई, वहीं चुनावी विश्लेषकों की माने तो उनकी मृत्यु के बाद भी वह आज भी बिहार के पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग के बीत काफी लोकप्रिय हैं। 
 


संबंधित समाचार