होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

शर्मनाक: नाले में बहते मिले पांच डिब्बों में बंद सात भ्रूण, पुलिस ने दर्ज किया मामला

शर्मनाक: नाले में बहते मिले पांच डिब्बों में बंद सात भ्रूण, पुलिस ने दर्ज किया मामला

 

कर्नाटक (Karnataka) के बेलगावी (Belagavi) जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां के मुडलगी कस्बे के एक नाले में सात भ्रूण बहते हुए पाए गए है। सभी भ्रूण पांच अलग-अलग डिब्बों में बंद थे। यह मामला सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वहीं पुलिस ने यह मामला दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, राहगीरों ने शुक्रवार को एक नाले में सात भ्रूणों को बहते हुए देखा। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जब नाले से पांचों डिब्बों को बाहर निकलवाया तो उनमें भ्रूणों के होने की पुष्टि की गई। इसके बाद पुलिस ने इस घटना की सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी और इस पर मामला दर्ज किया।

भ्रूण हत्या का है मामला?
इस संबंध में जिला स्वास्थ्य अधिकारी महेश कोनी (Mahesh Kony) ने बताया कि, प्रथम दृष्टया यह मामला लिंग पहचान और भ्रूण हत्या का हो सकता है। उन्होंने कहा कि, सभी भ्रूण पांच महीने के हैं। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कोनी ने बताया कि, सभी भ्रूणों को आगे की जांच के लिए फोरेंसिक लैब में भेजा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने आसपास के अस्पतालों और नर्सिंग होम की जांच करना शुरू कर दिया है। 

यह भी पढ़ें- चेन्नई : केके नगर में चलती कार पर गिरा पेड़, महिला बैंक प्रबंधक की मौके पर मौत


संबंधित समाचार