होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Karnal: राशन के साथ तिरंगा खरीदने के लिए लोगों पर दबाव बनाने वाले डिपो धारक पर कार्रवाई

Karnal: राशन के साथ तिरंगा खरीदने के लिए लोगों पर दबाव बनाने वाले डिपो धारक पर कार्रवाई

 

हरियाणा (Haryana) में करनाल (Karnal) के डिपो धारक दिनेश कुमार (Dinesh Kumar) की मासिक सप्लाई को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पीडीएस कंट्रोल ऑर्डर-2009 (PDS Control Order-2009) के तहत यह कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने यह कार्रवाई राशन कार्ड धारकों को जबरदस्ती झंडे देने की शिकायत मिलने के बाद की है। यह आदेश जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक करनाल ने जारी किया है। प्रदेश सरकार ने अधिकारियों को स्पष्ट तौर पर निर्देश दिया है कि पीडीएस सेंटर पर मिलने वाले तिरंगे सिर्फ जनता की सुविधा के लिए हैं। उन्हें कोई भी स्वेच्छा से ले सकता है। जितने झंडे 15 अगस्त के बाद बचेंगे वो वापस भी हो जाएंगे।

वरुण गांधी ने किया ट्वीट
भाजपा सांसद वरुण गांधी ने इस मामले का एक वीडियो ट्वीट किया और लिखा कि 'आजादी की 75वीं वर्षगांठ का उत्सव गरीबों पर ही बोझ बन जाए तो दुर्भाग्यपूर्ण होगा। राशन कार्ड धारकों को या तिरंगा खरीदने पर मजबूर किया जा रहा है या उसके बदले उनके हिस्से का राशन काटा जा रहा है। हर भारतीय के हृदय में बसने वाले तिरंगे की कीमत गरीब का निवाला छीन कर वसूलना शर्मनाक है।'

हर घर तिरंगा अभियान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के आह्वान पर आजादी के अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) के अंतर्गत 13 से 15 अगस्त तक मनाए जाने वाले हर घर तिरंगा अभियान (Har Ghar Tiranga) के तहत 20 करोड़ घरों पर झंडा फहराया जाएगा, जिसमें लगभग 100 करोड़ की आबादी शामिल होगी। हरियाणा में भी लगभग 60 लाख घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा। यह एक तरह से जन अभियान है। अब हरियाणा में सभी सरकारी भवनों पर स्थायी तौर पर तिरंगा लगाया जाएगा। 26 जनवरी और 15 अगस्त इन दोनों ऐतिहासिक दिनों पर तिरंगा फहराएंगे। 13 से 15 अगस्त तक घरों पर तिरंगा फहराने के साथ-साथ स्कूली बच्चों की वर्दी पर तिरंगे के आकार में बैच भी लगाया जाएगा। ताकि उनमें देशभक्ति की भावना का संचार हो सके। 

 

यह भी पढ़ें- Narnaul: बुजुर्ग की चाकू से गला रेत कर घर में हत्या, लाखों के जेवर भी चोरी


संबंधित समाचार