होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

CM मनोहर लाल बोले- वीर सपूतों का बलिदान हमारी युवा पीढ़ी को सदैव देशभक्ति के लिए प्रेरित करता रहेगा

CM मनोहर लाल बोले- वीर सपूतों का बलिदान हमारी युवा पीढ़ी को सदैव देशभक्ति के लिए प्रेरित करता रहेगा

 

कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि 1999 के युद्ध में भारतीय सेना के सैनिकों का सर्वोच्च बलिदान देश के युवाओं को देशभक्त बनने के लिए प्रेरित करता रहेगा। मुख्यमंत्री ने शनिवार को शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि 21 साल पहले भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ कर कारगिल में तिरंगा लहराया। इस युद्ध में 527 भारतीय सैनिक शहीद हुए और 1,300 से ज्यादा घायल हुए।

मनोहर लाल ने कहा, 'हरियाणा देशभक्तों की धरती है और करगिल युद्ध से पहले भी 1962, 1965 और 1971 में हमारे सैनिकों ने बहादुरी और साहस के साथ दुश्मन का सामना किया।' उन्होंने एक ट्वीट में कहा, 'हमें गर्व है कि करगिल के युद्ध में शहीद हुए सैनिकों में से 69 सैनिक हरियाणा के हैं। हमारे सैनिकों के बलिदान, साहस और समर्पण को कभी नहीं भूला जा सकता है। देश सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान के लिए हमेशा उनका ऋणी रहेगा।'

बता दें कि भारतीय सेना ने 26 जुलाई, 1999 को ‘ऑपरेशन विजय’ की सफलता की घोषणा करते हुए तीन महीने लंबे युद्ध के समाप्ति की घोषणा की थी।

यह भी पढ़ें- Kargil Diwas 2020 : कारगिल युद्ध के बारे में अद्भुत तथ्य, जानें यहां


संबंधित समाचार