होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Kareena Kapoor और Saif Ali Khan के घर दोबारा गूंजी किलकारियां, सोशल मीडिया पर फैंस सुझाने लगे नाम

Kareena Kapoor और Saif Ali Khan के घर दोबारा गूंजी किलकारियां, सोशल मीडिया पर फैंस सुझाने लगे नाम

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान के घर नन्हा मेहमान आ गया है। करीना कपूर खान ने आज सुबह अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। इसके साथ ही तैमूर अली खान बड़े भाई बन गए हैं। करीना ने बच्चे को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में जन्म दिया हैं। ऐसे में ट्विटर पर उनके खूब चर्चे हो रहे हैं। जहां फैंस उनके बेटे की सूरत देखने के लिए बेताब हैं तो वहीं कई ने उन्हें छोटे बेटे का नाम भी सुझाना शुरू कर दिया है।

बता दे कि करीना कपूर प्रेग्नेंसी को लेकर बीते काफी वक्त से खबरों का हिस्सा बनी हुई थी। उनके डॉक्टरी रुटीन चैकअप की तस्वीरें भी खूब वायरल होती रही थी। अब बेबो के घर बेबी आने की खबरें सामने आनी शुरू हो गई हैं। हालांकि अभी तक खुद अदाकारा करीना कपूर खान और उनके पति सैफ अली खान की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। जिसका हमें इंतजार है।

बता दें कि करीना कपूर खान इस समय ट्विटर पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही हैं। बेटे के जन्म के लिए उन्हें फैंस से खूब बधाईयां मिल रही हैं। फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। सैफ अली खान और करीना कपूर खान को दुआएं दी जा रही हैं और उनके बच्चे के स्वस्थ होने की कामना फैंस कर रहे हैं। इस दौरान तैमूर अली खान एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहे हैं।


संबंधित समाचार