होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

6 घंटे की पैरोल, भारी पुलिस का पहरा…जुड़वां बेटियों के नामकरण में घर पहुंचा गैंगस्टर काला जठेड़ी

6 घंटे की पैरोल, भारी पुलिस का पहरा…जुड़वां बेटियों के नामकरण में घर पहुंचा गैंगस्टर काला जठेड़ी

 

Kala Jathedi News: कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी आज 6 घंटे की परोल पर अपने गांव जठेड़ी स्थित घर पहुंचा। उसे सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक की परोल मिली है। इस दौरान वह परिवार के साथ आयोजित एक महत्वपूर्ण धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो रहा है। दरअसल करीब तीन महीने पहले काला जठेड़ी की पत्नी अनुराधा ने जुड़वा बेटियों को जन्म दिया था। दोनों बेटियों के नामकरण के लिए आज घर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया है। पारिवारिक रीति-रिवाजों के साथ नामकरण समारोह की शुरुआत हुई जिसमें काला जठेड़ी भी शामिल हुआ।

फूलों से सजाया गया घर

नामकरण कार्यक्रम को लेकर जठेड़ी गांव स्थित काला जठेड़ी के घर को फूलों से सजाया गया है। परिवार की ओर से कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। काला जठेड़ी के पैरोल पर गांव पहुंचने को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उसके घर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस की मौजूदगी में नामकरण समारोह आयोजित किया जा रहा है और परोल की निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद उसे वापस लौटना होगा।

अनुराधा ने खुद दी थी जानकारी

मामले की जानकारी देते हुए काला जठेड़ी की पत्नी अनुराधा ने कहा था भाग्य से नहीं सौभाग्य से घर में बेटियां जन्म लेती है। बेटियों के जन्म के बाद घर का माहौल बदला है। अब संदीप को भी अपनी बेटियों का ख्याल रहता है। अपराध की दुनिया के बारे में बोलते हुए कहा कि अब दिमाग में सिर्फ बेटियों का ख्याल है वह दुनिया अलग थी। संदीप से रोजाना फोन पर होती है बात तो अपनी बेटियों के बारे में ही बात करता है। अनुराधा ने कहा कि वह भगवान से प्रार्थना करते हैं कि संदीप जल्द जेल से बाहर आकर अपनी बेटियों को बड़ा होते देखे। बता दें कि बेटियों के जन्म पर भी संदीप चार घंटे के परोल पर बाहर आया था।


 


संबंधित समाचार