होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Kajari Teej 2021 : दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि का पर्व है कजली तीज, जानिए डेट, शुभ मुहूर्त

Kajari Teej 2021 : दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि का पर्व है कजली तीज, जानिए डेट, शुभ मुहूर्त

 

हरियाली तीज की तरह ही कजरी तीज का पर्व भी महिलाओं के लिए बहुत खास होता है। भाद्रपद मास में कृष्ण पक्ष की तृतीया को कजरी तीज का त्योहार मनाया जाता है। इस बार यह त्योहार 25 अगस्त को मनाया जाएगा। इस बार यह त्योहार 25 अगस्त को मनाया जाएगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार तृतीया तिथि 24 अगस्त को शाम 4:05 मिनट से शुरू होगी और अगले दिन यानि 25 अगस्त की शाम 4:18 मिनट पर समाप्त होगी। इस बार कजरी तीज पर धृति योग बन रहा है।

ऐसी मान्यता है कि धृति योग में किए गए सारे कार्य पूरे होते हैं। यह पर्व उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और राजस्थान सहित कई राज्यों में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। कजरी तीज को कजली तीज, बूढ़ी तीज व सातूड़ी तीज भी कहा जाता है। जिस तरह से हरियाली तीज, हरतालिका तीज का पर्व महिलाओं को लिए बहुत मायने रखता है। उसी तरह कजरी तीज भी सुहागन महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण त्योहार है।

कजरी तीज 2021 शुभ मुहूर्त

तृतीया तिथि प्रारंभ (24 अगस्त) : शाम 4:05 मिनट से

बन रहा धृति योग

भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास ने बताया कि इस साल कजरी तीज पर सुबह 05:57 मिनट तक धृति योग रहेगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में इस योग को बेहद शुभ माना गया है। कहते हैं कि इस योग में किए गए कार्यों में सफलता हासिल होती है।

 

यह भी पढ़ें- CM अमरिंदर सिंह बोले- सिद्धू के सलाहकारों के बोल हैं देश की शांति बिगाड़ने वाले, दी मुंह बंद रखने की


संबंधित समाचार