होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Jodhpur Violence : झंडे को लेकर जोधपुर में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, इंटरनेट सेवा बंद

Jodhpur Violence : झंडे को लेकर जोधपुर में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, इंटरनेट सेवा बंद

 

राजस्थान (Rajasthan) के जोधपुर (Jodhpur) शहर में बीती रात दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प शुरू हो गई। ये पूरा विवाद जालोरी गेट पर झंडा उतार कर फेंकने व दूसरा झंडा लगाने को लेकर शुरू हुआ। इसके बाद दोनों ओर से पथराव होने लग गया। मौके पर पहुंचे पुलिस ने जैसे-तैसे लाठीचार्ज कर हालात पर काबू पाया।

आज मनाई जा रही ईद व अक्षय तृतीया के त्योहार के चलते बवाल को फैलने से रोकने के लिए प्रशासन ने शहर में इंटरनेट सेवाओं को बंद दिया हैं। इस पत्थरबाजी में कई लोगों के जख्मी होने की खबर सामने आई है। इस झड़प में कई पुलिसकर्मी भी चोटिल हो गए हैं। शहर में माहौल तनावपूर्ण, लेकिन शांत बना हुआ है। जोधपुर जिला प्रशासन ने दोनों पक्षों के लोगों से शांति कायम रखने और त्योहार को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की है।

दरअसल, विवाद की शुरुआत शहर के बालमुकुंद बिस्सा सर्कल पर लगे एक झंडे को उतार कर फेंकने व वहां दूसरे समुदाय का झंडा फहराने को लेकर हुई थी। जब कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति जताई तो दोनों पक्षों के युवकों में हिंसक झड़प हो गई। देखते-देखते दोनों ओर से पथराव भी शुरू हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को लाठियां भांजकर खदेड़ा। फिलहाल घटना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। जोधपुर जिला प्रशासन ने त्योहार के अवसर पर तनाव बढ़ने से रोकने के लिए एहतियात के तौर पर इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया हैं। जनता से दोनों समुदायों के प्रमुख लोगों ने भी शहर में शांति बनाए रखने का आग्रह किया है।  

ईद की नमाज के लिए बढ़ाई सुरक्षा
इस हिंसा को देखते हुए जोधपुर प्रशासन ने मंगलवार सुबह पढ़ी जाने वाली ईद की नमाज के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और भी सख्त कर दिया है। बता दें कि तनावग्रस्त जालोरी गेट चौराहे के पास एक बड़ी ईदगाह है, यहां सैकड़ों लोग नमाज पढ़ने के लिए आते हैं। पुलिस ने यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। 

यह भी पढ़ें- कोयला संकट पर पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने केंद्र को दी ये नसीहत


संबंधित समाचार