होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

JBT घोटाला : ओमप्रकाश चौटाला की तिहाड़ जेल से रिहाई आज, अब हरियाणा की राजनीति में आएगा नया मोड़

JBT घोटाला : ओमप्रकाश चौटाला की तिहाड़ जेल से रिहाई आज, अब हरियाणा की राजनीति में आएगा नया मोड़

 

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ओम प्रकाश चौटाला आज यानि शुक्रवार, 2 जुलाई को सुबह सुबह साढ़े नौ बजे अपनी रिहाई के लिए तिहाड़ जेल में पहुंचेंगे। इस बीच इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने बताया कि इनेलो सुप्रीमो जेल में पहुंच कागजी कार्रवाई पूरी कर रिहाई के फार्म पर हस्ताक्षर करने के बाद तिहाड़ जेल से अपने निवास की तरफ प्रस्थान करेंगे।

इस दौरान उनके पौत्र कर्ण चौटाला उनके सारथी बनकर साथ रहेंगे। बता दें कि कर्ण सिंह चौटाला इनेलो महासचिव अभय सिंह चौटाला के पुत्र हैं। तिहाड़ जेल से रिहाई के बाद इनेलो सुप्रीमो गुरुग्राम स्थित अपने आवास के लिए रवाना होंगे। वहीं, पूरे हरियाणा से हजारों की संख्या में इनेलो पार्टी के कार्यकर्ता अपने नेता का स्वागत करने के लिए दिल्ली-गुरुग्राम बार्डर पर पहुंचेंगे। इसके अलावा नफे सिंह राठी ने कहा कि हरियाणा के सभी वर्ग के लोग बेहद उत्सुकता के साथ इनेलो सुप्रीमो की रिहाई का इंतजार कर रहे हैं।

वहीं, कर्ण सिंह चौटाला ने कहा कि 2013 के बाद हरियाणा की राजनीति में एक नए युग की शुरूआत होगी। अभी तक ओमप्रकाश चौटाला पैरोल पर थे। उनका मेदांता में इलाज चल रहा था, जिस कारण रिहाई के दस्तावेज साइन करने के लिए तिहाड़ जेल पहुंचने में कुछ वक्त लगा है। बता दें कि जेबीटी घोटाले में ओपी चौटाला को दिल्ली की अदालत ने दस साल की सजा सुनाई थी।

यह भी पढ़ें- दूध की रखवाली बिल्ली को: जिसके अधिकारी के खिलाफ दी शिकायत, उसी को बना दिया जांच अधिकारी


संबंधित समाचार