AAP leader Lucky Oberoi murder: जालंधर के पाॅश एरिया माॅडल टाउन के गुरुद्वारा साहिब के बाहर शुक्रवार सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग कर आप नेता लक्की ओबराॅय की हत्या कर दी गई है। पंजाब के जालंधर में गुरुद्वारा साहिब के बाहर आप नेता लक्की ओबराॅय की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सुबह-सुबह गोलियों की आवाज से इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात शुक्रवार सुबह उस समय हुई जब लक्की ओबराॅय माॅडल टाउन में गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर लाैट रहे थे। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने आठ-दस राउंड फायरिंग की।
हमलावरों ने थार में जा रहे लक्की पर 8 से 10 गोलियां चलाई
हमलावरों ने थार में जा रहे लक्की पर 8 से 10 गोलियां चलाई, जिसमें से कुछ गोलियां उनकी छाती और सिर में लगी थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। लक्की ओबराॅय पार्षद का चुनाव लड़ चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही इन्वेस्टिगेशन टीम के एसपी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। पुलिस के अनुसार, वारदात सुबह करीब सवा आठ बजे हुई। बदमाशों ने ओबराॅय की थार को निशाना बनाया। पुलिस के अनुसार, हमलावर बाइक पर सवार होेकर आए थे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके पड़ताल शुरू कर दी
एक दिन पहले तरनतारन के गांव चीमा खुर्द में आप के सरपंच गुरभेज सिंह की तेजधार हथियारों से हमला करके हत्या कर दी गई थी। इस वारदात को अंजाम किसी और ने नहीं, बल्कि आप पार्टी से संबंधित पूर्व सरपंच शरनजीत सिंह ने अपने साथियों से मिलकर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके पड़ताल शुरू कर दी है। चीमा खुर्द का शरनजीत सिंह कांग्रेस के कार्यकाल दौरान गांव का सरपंच रह चुका है। बाद में उसने आप ज्वाइन कर ली। पंचायती चुनाव के दौरान शरनजीत सिंह ने पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ने लिए आवेदन दिया, लेकिन गांव वालों की सहमति से गुरभेज सिंह के नाम चुना गया।