होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Jai Bhim Movie Controversy: जानिए क्या है, जय भीम फिल्म पर बवाल की वजह?

Jai Bhim Movie Controversy: जानिए क्या है, जय भीम फिल्म पर बवाल की वजह?

 

अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई फिल्म जय भीम अपनी रिलीज के बाद से ही लगातार विवादों में छाई हुई है। वन्नियार समुदाय के लोगों ने फिल्म के निर्देशक, सूर्या और अमेजन प्राइम वीडियो को कानूनी नोटिस भेजा था। वन्नियार समुदाय के लोगों का कहना है कि फिल्म में कई चीजें ऐसी हैं जिसके जरिए उनके समुदाय पर कीचड़ उछालने की कोशिश की गई है। इस वाक्य के बाद तमाम फैंस सूर्या और उनकी फिल्म की टीम के सपोर्ट में उतर आए हैं।  

आपको बता दें कि बीते दिनों ही फिल्म के एक वायरल हो रहे सीन को लेकर काफी हंगामा हुआ था। इस सीन में प्रकाश राज ने एक बुजुर्ग शख्स को हिंदी बोलने के लिए थप्पड़ जड़ दिया था। इस विवाद को ठंडे होते देर नहीं लगी कि इसके बाद वन्नियार समुदाय के लोगों ने फिल्म के निर्देशक, सूर्या और अमेजन प्राइम वीडियो को कानूनी नोटिस भेजा दिया। वन्नियार समुदाय के लोगों का कहना है कि फिल्म में उनकी प्रतिष्ठा पर आंच उठाने की कोशिश की गई है। इसके बाद से ट्विटर पर फैंस लगातार सूर्या के सपोर्ट में ट्वीट कर रहे हैं। इसी के साथ ट्विटर पर #WeStandWithSuriya ट्रेंड करने लगा है।

 

वन्नियार संगम के राज्य अध्यक्ष पु था अरुलमोझी के मुताबिक इस फिल्म में कई ऐसे आपत्तिजनक सीन है जो वन्नियार समुदाय के लोगों को बदनाम करने के लिए काफी है। नोटिस में इस सीन को हटाए जाने की मांग की गई है। इसी के साथ ही 5 करोड़ रुपये की मांग भी की गई है।  

यह भी पढ़ें- आप जानते हैं कि रेलवे स्टेश और मेट्रो स्टेशन पर लगी इन पीली टाइल्स का क्या मतलब है?


संबंधित समाचार