होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

ITBP के जवानों ने माइनस तापमान में इस तरह मनाया रिपब्लिक डे, नेपाल ने दी शुभकामनाएं

ITBP के जवानों ने माइनस तापमान में इस तरह मनाया रिपब्लिक डे, नेपाल ने दी शुभकामनाएं

 

भारत (India) आज आपना 73वां गणतंत्र दिवस (73rd Republic Day) मना रहा है। ऐसे में नेपाल (Nepal) की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी, प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा (Prime Minister Sher Bahadur Deuba) और विदेश मंत्री डॉ. नारायण खड़का ने भारत के 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बधाई दी है। इसके अलावा भी कई देशों ने भारत को गणतंत्र दिवस हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।


आईटीबीपी के जवानों ने माइनस तापमान में मनाया गणतंत्र दिवस मनाया
जम्मू कश्मीर के बारामूला में नियंत्रण रेखा के पास भारी बर्फ के बीच सुरक्षाबल के जवान पेट्रोलिंग करते हुए दिखाई दिए। तो वहीं लद्दाख में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के हिमवीर जवानों ने 15,000 फीट की ऊंचाई पर माइनस 35 डिग्री सेल्सियस तापमान में भारत का 73वां गणतंत्र दिवस मनाया।

73वें गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर
जानकारी के लिए आपको बता दें कि गणतंत्र दिवस के मौके पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर राजौरी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान पुलिसकर्मी सड़कों पर गाड़ियों की चेकिंग करते हुए दिखाई दिए। जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसआई ने बताया कि शहर में हर जगह चेक पोस्ट लगा रखे हैं। सख्ती के साथ गाड़ियों की चेकिंग हो रही है। इसके अलावा देश की राजधानी दिल्ली 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर है। पुलिस बलों के द्वारा जगह-जगह वाहनों की चेकिंग की जा रही है।

यह भी पढ़ें- CDS बिपिन रावत और कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण से किया जाएगा सम्मानित, यहां देखें पूरी लिस्ट


संबंधित समाचार