होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

इजरायल के ईद संदेश पर ईरान की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘कसाई भी…’

इजरायल के ईद संदेश पर ईरान की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘कसाई भी…’

 


Eid ul Adha 2026: ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार दुनियाभर में मनाया जा रहा है। इजरायल ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर बकरीद की मुबारकबाद दी। इस पर ईरान के हैदराबाद स्थित ईरानी वाणिज्य दूतावास ने तीखा हमला बोलते हुए इजरायल को 'कसाई' कह दिया। 

इजरायल ने सोशल मीडया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर बकरीद की शुभकामनाएं देते हुए पोस्ट में लिखा, 'यरूशलम से, इजरायल और दुनिया भर के मुसलमानों को ईद अल-अधा की हार्दिक शुभकामनाएं। ईद मुबारक.'

हैदराबाद स्थित ईरानी वाणिज्य दूतावास ने यरूशलम की बकरीद पर दी गई मुबारकबाद पर पलटवार करते हुए लिखा, 'कसाई ईद उल-अजहा की हार्दिक शुभकामनाएं दे रहा है।'

ईरानी दूतावास ने ईद की दी बधाई

भारत में ईरानी दूतावास ने सभी भारतीयों को ईद की बधाई दी. X पर एक पोस्ट में दूतावास ने कहा, 'ईद अल-अजहा के मौके पर हम भारत की सरकार और प्यारी जनता, खास तौर से हमारे प्रिय मुस्लिम भाइयों और बहनों को मुबारकबाद देते हैं। यह मुबारक त्योहार सभी के लिए शांति, समृद्धि और खुशी लाए और हमारे दोनों राष्ट्रों के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक मित्रता के बंधन को और मजबूत करे. ईद मुबारक!'

ईरानी राष्ट्रपति ने दी ईद उल अजहा की मुबारकबाद

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने भी बकरीद के मौके पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, 'इराक, ओमान, कतर, तुर्की, ताजिकिस्तान, मिस्र, किर्गिस्तान और अजरबैजान के नेताओं के साथ अपनी बातचीत में उन्होंने ईद उल अजहा की मुबारकबाद देते हुए, 'मैंने उम्मीद जताई है कि अल्लाह हम मुसलमानों के दिलों को एक-दूसरे के करीब लाए और हम सभी क्षेत्रों में सहयोग के विस्तार और खतरों के सामने एक-दूसरे के लिए और ज्यादा मजबूती से साथ रहें।'


संबंधित समाचार