होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

‘जिंदा हैं नेतन्याहू तो ढूंढकर मारेंगे', बदले की आग में जल रहे IRGC की धमकी

‘जिंदा हैं नेतन्याहू तो ढूंढकर मारेंगे', बदले की आग में जल रहे IRGC की धमकी

 

Iran War Updates: ईरान और इजराइल के बीच जंग के बीच सोशल मीडिया पर चल रहीं बेंजामिन नेतन्याहू की मौत की अफवाहों पर ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने एक बड़ा बयान देकर आग में घी डालने का काम किया है। रविवार को जारी बयान में IRGC ने कहा, “अगर अपराधी प्रधानमंत्री अभी भी जिंदा है तो हम पूरी ताकत से उसका पीछा करेंगे और उसे मार गिराएंगे। उन्होंने नेतन्याहू को ‘बच्चों का हत्यारा’ करार किया। IRGC के मुताबिक, यह अनिश्चितता कि नेतन्याहू मारे गए या परिवार के साथ भाग गए, इजराइली समाज में गहरी बेचैनी पैदा कर रही है। 

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर कई यूजर्स दावा कर रहे हैं कि ईरानी हमलों में नेतन्याहू मारे गए, जबकि कुछ का कहना है कि वे कई दिनों से सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए और न ही किसी महत्वपूर्ण सुरक्षा बैठक में शामिल हुए। 

AI वीडियो विवाद ने बढ़ाई अफवाहें

शुक्रवार को नेतन्याहू ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर अमेरिका-इज़राइल-ईरान युद्ध से जुड़ी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में कुछ यूजर्स ने दावा किया कि नेतन्याहू के दाहिने हाथ में छह उंगलियां दिख रही हैं, जिसे वे ‘क्लासिक AI फिंगर ग्लिच’ बता रहे हैं। वीडियो के 0:35 सेकंड पर जब वे हाथ ऊपर उठाते हैं, तो छोटी उंगली के पास अतिरिक्त मांस का टुकड़ा नजर आता है, जिसे कई लोगों ने छठी उंगली मान लिया। इससे अफवाह फैली कि यह वीडियो AI-जनरेटेड है और असली नेतन्याहू अब जीवित नहीं हैं। 

नेतन्याहू जिंदा और पूरी तरह सुरक्षित

इन सभी दावों पर नेतन्याहू के ऑफिस ने स्पष्ट जवाब दिया है। अनादोलू एजेंसी के एक संवाददाता ने पीएम ऑफिस से पूछा कि सोशल मीडिया पर मौत की अफवाहों पर क्या बयान है? जवाब में ऑफिस ने कहा, “ये फेक न्यूज़ हैं, प्रधानमंत्री बिल्कुल ठीक हैं।” विश्वसनीय स्रोतों और फैक्ट-चेकर्स ने भी पुष्टि की है कि मौत की खबरें पूरी तरह फर्जी हैं। छह उंगलियों वाला विवाद कैमरे के एंगल और ऑप्टिकल इल्यूजन के कारण हुआ, न कि AI ग्लिच का। 


संबंधित समाचार