होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी से पंगा पड़ा भारी, Kyle Jamieson पर BCCI का एक्शन

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी से पंगा पड़ा भारी, Kyle Jamieson पर BCCI का एक्शन

 

IPL 2026: आईपीएल 2026 का 43वां मैच राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमों के बीच खेला गया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मैच में राजस्थान की टीम को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। वहीं, फॉर्म में चल रहे तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी फ्लॉप रहे। दिल्ली के तेज गेंदबाज काइल जेमीसन ने उन्हें पारी की शुरुआत में ही पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। लेकिन इस दौरान काइल जेमीसन एक बड़ी गलती कर बैठे, जिसके चलते बीसीसीआई ने उनके खिलाफ एक्शन लिया है। 

काइल जेमीसन पर बीसीसीआई का एक्शन

दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज काइल जेमीसन पर आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने का आरोप लगा है। मैच रेफरी राजीव सेठ ने उन्हें लेवल-1 उल्लंघन के लिए चेतावनी दी है और एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया है। दरअसल, काइल जेमीसन ने मैच की पहली पारी के दूसरे ओवर में यह उल्लंघन किया। वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के तुरंत बाद जेमीसन उनके करीब आकर आक्रामक जश्न मनाते नजर आए, जो बल्लेबाज को आक्रामक प्रतिक्रिया के लिए उकसा सकता था। 

यह घटना आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट की धारा 2.5 का उल्लंघन मानी गई, जिसमें किसी खिलाड़ी का ऐसा भाषा, हरकत या इशारा शामिल है जो दूसरे खिलाड़ी को उकसा सकता है। ऐसे में काइल जेमीसन ने आरोप स्वीकार कर लिया है और मैच रेफरी की ओर से लगाए गए दंड को भी मान लिया है। बता दें, काइल जेमीसन विकेट हासिल करने के बाद वैभव की आंखों में आंखें डालकर कई बार तालियां बजाते नजर आए थे. उस दौरान सूर्यवंशी भी उन्हें घूरते रहे। 

नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला

वैभव सूर्यवंशी इस मुकाबले में कुछ खास नहीं कर सके। वह 2 गेंदों पर 4 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने पहली ही गेंद पर चौका लगाकर खाता खोला, लेकिन अगली ही गेंद पर वह क्लीन बोल्ड हो गए। हालांकि, ये सीजन उनके लिए अभी तक काफी अच्छा रहा है। वह 10 मैचों में 404 रन बना चुके हैं। ऑरेंज कैप की रेस में भी वह चौथे नंबर पर चल रहे हैं। 


संबंधित समाचार