PBKS vs DC Match Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में लगातार दूसरे दिन भी एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. धर्मशाला में खेले गए आईपीएल 2026 के 55वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रेयस अय्यर और प्रियांश आर्य के अर्धशतक के दम पर पंजाब किंग्स ने 210 रन बनाए थे. जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 6 गेंद शेष कहते 3 विकेट से मुकाबले को अपने नाम कर लिया. दिल्ली के लिए अक्षर पटेल और डेविड मिलर ने शानदार अर्धशतक लगाया.
दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत रही थी खराब
पंजाब किंग्स के दिए 211 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही थी. टीम ने 33 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे. यश ठाकुर ने दूसरे ओवर में अभिषेक पोरेल को पवेलियन भेजा. अभिषेक 5 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद अर्शदीप सिंह ने तीसरे ओवर में केएल राहुल को आउट कर दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका दिया. राहुल 8 गेंद पर 9 रन बनाकर आउट हुए.
अक्षर पटेल अर्धशतक लगाकर मार्कस स्टोयनिस का बने शिकार
इसके बाद पांचवे ओवर में अर्शदीप सिंह ने साहिल पारख को चलता किया. साहिल पारख 6 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हुए. 74 रन के स्कोर पर दिल्ली ने चौथा विकेट गंवाया. ट्रिस्टन स्टब्स रनआउट होकर पवेलियन लौट गए हैं. इसके बाद मार्कस स्टोयनिस ने अक्षर पटेल को आउट कर दिल्ली कैपिटल्स को पांचवा झटका दिया है. अक्षर पटेल 30 गेंद पर 56 रन बनाए, जिसमें 8 चौका और 2 छक्का शामिल रहा.
पंजाब किंग्स को बेन द्वारशुइस ने छठीं सफलता दिलाई. उन्होंने डेविड मिलर को पवेलियन का रास्ता दिखाया. मिलर 28 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेलकर आउट हुए हैं. मिलर के आउट होने के बाद लगा कि पंजाब किंग्स इस मैच में वापसी कर सकती है, लेकिन फिर आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी और अकिब नबी ने 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बनाकर पंजाब किंग्स से जीत छीन ली. आशुतोष शर्मा (24), माधव तिवारी (18*) और अकिब नबी (10*) रन बनाकर दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिलाई.
ऐसी रही पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी
पंजाब किग्स ने 5 विकेट पर 210 रन बनाए थे. पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 36 गेंदों पर 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 59 रनों की नाबाद पारी खेली. सूर्यांश शेडगे सिर्फ 8 गेंद पर नाबाद 21 रन बनाए. ओपनर प्रियांश आर्य ने 33 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली. कूपर कोनोली 27 गेंद पर 28 रन बनाए. जबकि प्रभसिमरन सिंह ने 18 रनों का योगदान दिया. दिल्ली कैपिटल्स के लिए 22 साल का माधव तिवारी ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में 40 रन देकर 2 विकेट झटके. मिचेल मार्श ने भी 2 विकेट लिए, मगर 57 रन लुटा दिए. मुकेश कुमार को एक सफलता मिली.