रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के खिलाफ गुजरात टाइटंस के गेंदबाज मोहम्मद शमी (mohammed shami) ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर किए और 39 रन देकर एक विकेट लिया। उन्होंने विराट कोहली (Virat Kohli) को बोल्ड कर पवेलियन भेजा लेकिन तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की गेंदबाजी के दौरान एक अजीब सा नजारा देखने को मिला है।
दरअसल मैच होने के बाद पहली पारी की दूसरी ही गेंद पर मैच को थोड़ी देर के लिए रोकना पड़ा। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अपना रनअप मापना था। ऐसे में गेंदबाज ने अपने रनअप को मापने के लिए 'इंची टेप' मंगवाया और फिर अपने रनअप नापने लगे। मोहम्मद शमी के इस कारनामे से अंपायर भी हैरान नजर आए। दरअसल, मोहम्मद शमी दो बार गेंद फेंकने के लिए दौड़े लेकिन वह अपना रन-अप पूरा नहीं कर पा रहे थे। इसके बाद शमी ने डोमिनिक ड्रेक्स से कहकर इंची टेप मंगवाया जिससे वह अपना रन-अप मापते दिखाई दिए।
मोहम्मद शमी के इस कारनामे से अंपायर तुरंत खेल के रोके जाने से निराश थे और इस बारे में शमी से बात करते नजर आए। मैच के दौरान का सोशल मीडिया पर शमी का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। आईपीएल 2022 के इसी सीजन में हार्दिक पांड्या भी बॉलिंग मार्क को मापने के लिए 'इंची टेप' का इस्तेमाल कर चुके हैं। इससे पहले हार्दिक पांड्या ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रनअप के लिए 'इंची टेप' का इस्तेमाल किया था।
गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने विराट कोहली को 58 रन पर बोल्ड किया था। विराट को आउट करने के बाद शमी विराट के पास गए और कंधे पर हाथ रखकर उनका हौसला बढ़ाया। इसके साथ ही मोहम्मद शमी ने विराट कोहली को आईपीएल 2022 के इस सीजन की पहली फिफ्टी जड़ने पर बधाई भी दी।
वहीं, गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु को छह विकेट से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। आरसीबी के कैप्टन फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आरसीबी ने गुजरात को 171 रन का टारगेट दिया। जिसे गुजरात की टीम ने 19.3 ओवर में टारगेट पूरा कर लिया। जीत के हीरो राहुल तेवतिया और डेविड मिलर बने। तेवतिया ने 43 और मिलर ने 39 रन बनाए।
यह भी पढ़ें- इस क्रिकेटर ने Elon Musk से कर डाली Swiggy को खरीदने की सिफारिश, जानें क्या मिला जवाब