होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

IPL 2022: मुंबई इंडियंस के कप्तान Rohit Sharma पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना

IPL 2022: मुंबई इंडियंस के कप्तान Rohit Sharma पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना

 

आईपीएल के शुरू होते ही मुंबई इंडियंस को डबल झटका लगा है। मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुंबई के ब्रेबौर्न स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से मात दी। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा इस मैच की हार को पचा पाते कि उससे पहले ही उनपर 12 लाख का जुर्माना लगा दिया गया। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

आईपीएल द्वारा जारी की गई मीडिया विज्ञप्ति में कहा कि मुंबई इंडियंस पर 27 मार्च को मुंबई के ब्रेबौर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2022 मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के कारण 12 लाख का जुर्माना लगाया है। इस साल के आईपीएल सीजन में ओवर गति से जुड़ा यह टीम का पहला अपराध है इसलिए मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा रहा है।

गौरतलब है कि ओवर रेट का मतलब बॉलिंग साइड द्वारा एक घंटे में फेंके गए ओवरों की औसत संख्या होती है। ICC के नियमों के अनुसार वनडे और टी-20 मुकाबले में एक घंटे के भीतर 14.1 ओवर करने होते हैं। और टेस्ट मैच में 14.2 ओवर पूरे करने होते हैं। एकदिवसीय मुकाबलों में बॉलिंग साइड को 50 ओवर फेंकने के लिए कुल 3.5 घंटे का समय मिलता है। वहीं, टी-20 मैच में टीम को एक घंटे और 25 मिनट में एक पारी को खत्म करना होता है। मतलब कि 20 पूरे करने होते हैं।

वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के लिए बतौर गेंदबाज कुलदीप यादव ने जबरदस्त वापसी की है। कुलदीप यादव ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार वापसी करते हुए 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट झटके हैं। कुलदीप यादव ने मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को 41 रन पर रोक दिया। उसके बाद अनमोलप्रीत सिंह को 8 और कीरोन पोलार्ड को महज 3 रन पर आउट कर पवेलियन भेज दिया।

मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला 2 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के साथ होना है। इस मैच में निश्चित तौर पर ही मुंबई इंडियंस जीत हासिल कर वापसी करना चाहेगी। फिलहाल ये देखना दिलचस्प होगा कि 2 अप्रैल को होने वाले मैच में कौनसी टीम क्या कमाल करती है, और कौन किसको मात देता है।

यह भी पढ़ें- IPL में अरबों रुपये खर्च करने वाली टीमें कैसे करती हैं कमाई ? 


संबंधित समाचार