होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

IPL 2021: युवा बल्लेबाज ऋतुराज के पास रिकॉर्ड बनाने का अवसर, क्या बन पाएंगे ऑरेंज कैप के हकदार

IPL 2021: युवा बल्लेबाज ऋतुराज के पास रिकॉर्ड बनाने का अवसर, क्या बन पाएंगे ऑरेंज कैप के हकदार

 

IPL2021 के फाइनल में आज (CSK) का मुकाबला (KKR) से होगा। यह मुकाबला आज शाम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स के बतौर ओपनर बल्लेबाज  ऋतुराज (Ruturaj Gaikwad)  से काफी उम्मीदें जताई जा रही हैं। अगर आज वह 24 रन बनाते हैं, तो वह खास उपलब्धि अपने नाम कर लेंगे। वह आईपीएल (IPL) सीजन 14 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की दौड़ में सबसे आगे निकल जाएंगे। अब तक पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) सबसे ज्यादा 626 रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं तो वहीं ऐसे में दूसरे नंबर पर काबिज ऋतुराज के पास ऑरेंज कैप हासिल करने का शानदार मौका है। हालांकि पंजाब किंग्स (PBKS) प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी।

इस आईपीएल सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर बल्लेबाज ऋतुराज ने अब तक 603 रन बनाए हैं और वह दूसरे स्थान पर बरकरार हैं। यदि ऋतुराज ऑरेंज कैप जीतते हैं, तो वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले आईपीएल के सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे। इस मामले में वो ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर शॉन मार्श (Shuan Marsh) का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। आईपीएल के पहले सीजन (2008) में पंजाब के लिए खेलते हुए मार्श ने 616 रन बनाकर ऑरेंज कैप हासिल की थी। तब उनकी उम्र 25 साल थी। वहीं, इस समय ऋतुराज की उम्र 24 साल और आठ महीने है।

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली हैं। उन्होंने 2016 आईपीएल में सबसे ज्यादा 973 रन बनाए थे और ऑरेंज कैप अपने नाम किया था। तब कोहली की उम्र 27 साल थी। वहीं एक सीजन में सबसे ज्यादा रन (973) बनाने का रिकॉर्ड भी विराट कोहली के नाम हैं। अब तक कोई भी बल्लेबाज इससे ज्यादा रन नहीं बना पाया है।

यह भी पढ़ें- IPL 2021 Final: विश्व के दो सफल कप्तानों के बीच खिताबी टक्कर, धोनी या मॉर्गन किसकी होगी जीत?


संबंधित समाचार