होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

मासूम बच्चियों ने खेल-खेल में किया ऐसा अपराध जिसने मचा दिया तहलका

मासूम बच्चियों ने खेल-खेल में किया ऐसा अपराध जिसने मचा दिया तहलका

 

तरनतारन जिले के गांव मालूवाल के गुरुद्वारा साहिब में दो मासूम बच्चों ने खेल-खेल में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सुख आसन को आग लगा दी। इससे दो पावन स्वरूप एक सुखमनी साहिब जी का बड़ा स्वरूप, एक पीढ़ा, पर्दे, चौर साहिब और चंदोआ अग्नि भेंट हो गया।

 

दरअसल गुरद्वारा साहिब में रात को श्री गुरु साहिब जी के पावन स्वरूपों को सुख आसन वाले कमरे में विराजमान किया गया था। गुरुद्वारा साहिब का ग्रंथी बाहर गया हुआ था। इसी दौरान कुछ बच्चे खेलते हुए गुरुद्वारा साहिब में आ गए। इनमें से दो बच्चों ने गुरद्वारा साहिब में जल रही जोत के पास पड़ी माचिस जला कर सुख आसन साहिब वाले स्थान पर आग लगा दी। माथा टेकने आई महिला सतनाम कौर ने आग देखकर शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।

 

मामले का पता चलते ही श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कमेटी के सदस्यों मनजीत सिंह झब्बाल, तरलोचन सिंह सोहल, दमदमी टकसाल अजनाला के मुखी अमरीक सिंह अजनाला, सूबा सिंह रामरौणी, कशमीर सिंह बहोड़ू, खालसा पंचायत के रघबीर सिंह के अलावा डीएसपी सतनाम सिंह और थाना झब्बाल के ड्यूटी अफसर हर्षा सिंह मौके पर पहुंचे। गुरुद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई तो पता चला कि यह आग चार और पांच वर्ष के दो छोटे बच्चों ने खेल-खेल में लगाई है।


संबंधित समाचार