होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

INDVSAUS:इंदौर में होने वाला तीसरा टेस्ट मैच, क्यों है रोहित शार्मा के लिए खास ?

INDVSAUS:इंदौर में होने वाला तीसरा टेस्ट मैच, क्यों है रोहित शार्मा के लिए खास ?

 

IND vs AUS, 3rd Test:टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अपने आने वाले दिनों में एक ऐसा वर्ल्ड रिकार्ड बना सकते हैं जो आजतक किसी कप्तान ने नहीं बनाया होगा। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1 मार्च से इंदौर में शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट मैच को जीतकर रोहित शर्मा एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना सकते हैं, जिसे आज तक भारत का कोई भी कप्तान नहीं बना पाया है। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी ये वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने करियर में हासिल नहीं कर पाए हैं. ऐसे मेम रोहित शर्मा ये वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले भारत और दुनिया के पहले कप्तान बन जाएंगे।

इंदौर टेस्ट जीतते ही तोड़ेंगे धोनी का रिकार्ड 
टीम इंडिया अगर इंदौर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा टेस्ट मैच भी जीत लेती है, तो 'हिटमैन' रोहित शर्मा अपने पहले लगातार 5 टेस्ट मैच जीतने वाले भारत और दुनिया के पहले कप्तान बन जाएंगे। रोहित शर्मा इस मामले में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और पाकिस्तान के मौजूदा कप्तान बाबर आजम के वर्ल्ड रिकॉर्ड को भी तोड़ देंगे।

 5 टेस्ट मैच जीतने वाले भारत और दुनिया के पहले कप्तान का बनेगा रिकार्ड
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा फिलहाल अपने पहले लगातार 4 टेस्ट मैच जीतने वाले दुनिया के तीसरे कप्तान हैं। रोहित शर्मा इस मामले में फिलहाल पूर्व कप्तान एमएस धोनी और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की बराबरी पर हैं । रोहित शर्मा, एमएस धोनी और बाबर आजम पिछले 50 साल में अपने पहले लगातार 4 टेस्ट जीतने वाले कप्तान हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंदौर में होने वाला तीसरा टेस्ट मैच जीतते ही 'हिटमैन' रोहित शर्मा अपने पहले लगातार 5 टेस्ट मैच जीतने वाले भारत और दुनिया के पहले कप्तान बन जाएंगे।

रोहित की कप्तानी में भारत की टेस्ट जीत 
1. भारत बनाम श्रीलंका - (4 से 6 मार्च 2022, मोहाली) - भारत पारी और 222 रनों से जीता

2. भारत बनाम श्रीलंका - (12 से 16 मार्च 2022, बेंगलुरु) - भारत 238 रनों से जीता

3. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - (9 से 11 फरवरी 2023, नागपुर) - भारत पारी और 132 रनों से जीता

4. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - (17 से 19 फरवरी 2023, दिल्ली) - भारत 6 विकेट से जीता
 


संबंधित समाचार