होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

जीत के बाद शान से पवेलियन लौटे भारतीय खिलाड़ी, क्रिकेट पिच पर किरकिरी से तिलमिलाया पाकिस्तान

जीत के बाद शान से पवेलियन लौटे भारतीय खिलाड़ी, क्रिकेट पिच पर किरकिरी से तिलमिलाया पाकिस्तान

 

IND vs PAK:  एशिया कप 2025 में भारत से करारी हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) का रोना धोना चालू हो गया है। भारत से मैदान पर एक बार फिर किरकिरी करवाने के बाद पीसीबी ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) में शिकायत दर्ज कराई है। पीसीबी का कहना है कि भारतीय खिलाड़ियों ने हाथ न मिलाकर खेल भावना के खिलाफ काम किया। दरअसल, भारत ने न तो टॉस के दौरान और न ही मैच जीतने के बाद पाकिस्तान खिलाड़ियों से हाथ मिलाया। भारतीय खिलाड़ियों ने न ही पाकिस्तानी खिलाड़ियों से बातचीत की और मैच जीतने के बाद सीधे ड्रेसिंग रूम में लौट गए। इसे सांकेतिक बहिष्कार कहा जा रहा है।

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पोस्ट-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कहा

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पोस्ट-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कहा कि यह फैसला टीम का सामूहिक निर्णय था और इसका उद्देश्य पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति समर्थन दिखाना था। उन्होंने कहा, 'हम यहां सिर्फ खेलने आए थे। हमने पाकिस्तान को सही जवाब दिया। कुछ चीजें खेल भावना से भी ऊपर होती हैं। यह जीत हम अपने वीर जवानों और 'ऑपरेशन सिंदूर' को समर्पित करते हैं।' 

भारतीय टीम की साफ पॉलिसी और स्टैंड का प्रतीक 

मैच के बाद जब पाकिस्तान खिलाड़ी भारतीय ड्रेसिंग रूम के बाहर खड़े थे, तो टीम इंडिया का स्टाफ अंदर चला गया और दरवाजा बंद कर दिया। यह नजारा कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह कदम भारतीय टीम की साफ पॉलिसी और स्टैंड का प्रतीक माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह पूरा आइडिया हेड कोच गौतम गंभीर का था। गंभीर ने मैच से पहले खिलाड़ियों से कहा था, 'सोशल मीडिया छोड़ो, बाहर का शोर मत सुनो। तुम्हारा काम सिर्फ भारत के लिए खेलना है। पहलगाम मत भूलो। हाथ मत मिलाना, बात मत करना, बस मैदान में खेलो और भारत के लिए जीतकर आओ।'


संबंधित समाचार